Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात में SIR प्रक्रिया पूरी, अंतिम मतदाता सूची हुई जारी; 68 लाख से ज्यादा मतदाता पाए गए फर्जी

गुजरात में मतदाता सूची (Final Voter List) को लेकर बड़ी खबर है. राज्य में विशेष स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया पूरी हो गई है और अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. मतदाता सूची के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में अब कुल लगभग 4.40 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं. यह सूची 17 फरवरी 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रकाशित की गई है.

Author
Written By: bhupendra.thakur Updated: Feb 18, 2026 22:08

गुजरात में मतदाता सूची (Final Voter List) को लेकर बड़ी खबर है. राज्य में विशेष स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया पूरी हो गई है और अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. मतदाता सूची के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में अब कुल लगभग 4.40 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं. यह सूची 17 फरवरी 2026 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रकाशित की गई है.

मतदाताओं की पुरानी सूची की तुलना में कई बदलाव देखने को मिले हैं. राज्य में लगभग 5.60 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि कई पुराने और अवैध या गलत प्रविष्टियों को हटाया गया है ताकि सूची बिल्कुल सटीक और अद्यतन बनी रहे.

---विज्ञापन---

बता दें कि मतदाता सूची की समीक्षा में तकनीक और डोर-टू-डोर सर्वे का इस्तेमाल किया गया है. बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और इन सभी डेटा का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया है.

गुजरात में चुनाव आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी होते ही बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है. SIR की फाइनल लिस्ट सामने आते ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

---विज्ञापन---

कांग्रेस का दावा है कि गुजरात में 68 लाख से ज्यादा मतदाता फर्जी पाए गए हैं. यह आंकड़ा कांग्रेस के पहले दावे से भी ज्यादा है. कुछ समय पहले कांग्रेस ने नवसारी लोकसभा मॉडल के आधार पर गुजरात में 62 लाख संदिग्ध मतदाताओं का दावा किया था. अब फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद कांग्रेस का कहना है कि उनका दावा सही साबित हुआ है.

अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक राज्य में अब कुल 4 करोड़ 40 लाख 30 हजार 725 मतदाता दर्ज हैं. जबकि इस प्रक्रिया में 68 लाख 12 हजार 711 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि जैसे राहुल गांधी ने देशभर में वोट चोरी का मुद्दा उठाया, वैसे ही गुजरात कांग्रेस ने पहले ही चेताया था कि लाखों मतदाता संदिग्ध हैं.

कांग्रेस ने मांग की है कि चुनाव आयोग बूथ-वाइज जानकारी सार्वजनिक करें. बताया जाए कि 9 लाख 56 हजार नए मतदाता किन बूथों में जोड़े गए और 3 लाख 95 हजार 555 मतदाताओं के नाम क्यों हटाए गए. इसके साथ ही कांग्रेस ने गलत तरीके से फॉर्म-7 भरने वालों के नाम सार्वजनिक करनेऔर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग भी की है.

अब बात अहमदाबाद जिले की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अहमदाबाद जिले में 25.46 लाख पुरुष, 23.65 लाख महिलाएं और 211 अन्य मतदाता दर्ज किए गए हैं. कुल मिलाकर जिले में 49.12 लाख मतदाता हैं. इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत 14 लाख 52 हजार 704 मतदाताओं के नाम हटाए गए.

अहमदाबाद में विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो दाणीलीमडा में सबसे ज्यादा 8 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए. जबकि घाटलोडिया में सबसे ज्यादा 22 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं. मतदाता सूची को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब सबकी नजर चुनाव आयोग की अगली कार्रवाई पर टिकी है.

First published on: Feb 18, 2026 10:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.