Saurashtra Tamil Sangamam: सौराष्ट्र तमिल संगमम का समापन समारोह आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Today Headlines, Narendra Modi, Karnataka Election, SCO Meeting, Manish Sisodia, Delhi Wrestlers Protest, Supreme Court

Prime Minister Narendra Modi

विज्ञापन

Saurashtra Tamil Sangamam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सौराष्ट्र तमिल संगमम के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, पीएम मोदी की पहल के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में बसे लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को सामने लाने और फिर से जोड़ने में मदद करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहले काशी तमिल संगमम का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

‘सौराष्ट्र तमिल संगमम’ गुजरात और तमिलनाडु के बीच साझा संस्कृति और विरासत का जश्न मनाकर इस दृष्टि को आगे बढ़ाता है। सदियों पहले, कई लोग सौराष्ट्र क्षेत्र से तमिलनाडु चले गए थे। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि सौराष्ट्र तमिल संगमम ने सौराष्ट्र के तमिलों को अपनी जड़ों से फिर से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

विज्ञापन

10 दिवसीय संगम में 3000 से अधिक सौराष्ट्रियन तमिल एक विशेष ट्रेन से सोमनाथ आए। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल को शुरू हुआ था, जिसका समापन समारोह अब 26 अप्रैल को सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ