गुजरात में पूरा मार्च महीना भीषण गर्मी के नाम रहा। राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान पूरे महीने 38-40 डिग्री के आसपास रहा। अब राज्य में मौसम के 3 रूप दिखने वाले हैं। आगे वाले दिनों में प्रदेश के शहरों में बेमौसम बारिश, गरज और लू देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सौराष्ट्र के कुछ जिलों के साथ-साथ दक्षिणी गुजरात के कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। पोरबंदर में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
जिले को लू की चेतावनी
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को सौराष्ट्र के पोरबंदर जिले में लू चलने की चेतावनी जारी की है, क्योंकि इस दौरान मौसम की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। वहीं, गुजरात के नर्मदा, तापी और डांग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की उम्मीद है। अगले 2 दिनों तक राज्य में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
गरज के साथ हल्की बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी जैसे दक्षिण गुजरात के जिलों और सौराष्ट्र के अमरेली और भावनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में शुष्क मौसम की संभावना है। वहीं, बुधवार को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में आ सकती है आंधी
IMD के अनुसार, उत्तर गुजरात के अरावली, खेड़ा, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर जिलों में बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों में आंधी भी आ सकती है और हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे से कम होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण गुजरात के सभी जिलों वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और सौराष्ट्र के जिले अर्थात् अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और बोटाद में हल्की बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: गुजरात एसटी कॉरपोरेशन ने बस किराए में की बढ़ोतरी, नया किराया कब से लागू; जानें
तापमान में वृद्धि संभावना
हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को गरज के साथ हल्की बारिश पंचमहाल, दाहोद, छोटा उदयपुर, नर्मदा और तापी तक ही सीमित रहेगी, जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
संबंधित खबरें
गुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
7 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
18 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines