हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुजरात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी बढ़ोतरी; जानें कैसा रहेगा अगले 3 दिन तक मौसम

गुजरात में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे गर्मी अपना असली रूप दिखा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन

गुजरात में गर्मी धीरे-धीरे अपना रौद्र रूप दिखा रही है। राज्य के कई शहरों में तो तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने राजकोट और भुज जैसे शहरों में लू की चेतावनी तक दी थी। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 4 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से 24 घंटे बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि

मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिन राज्य का मौसम शुष्क रहा। हालांकि, कच्छ के कुछ हिस्सों में दिन के समय तापमान काफी बढ़ गया। वहीं, सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों के तापमान में काफी गिरावट देखी गई। बाकी क्षेत्रों के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में आज हवाएं उत्तरी से उत्तर-पूर्वी दिशा में चल रही हैं। IMD के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद पूरे राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Exclusive: ग्रेटर नोएडा वेस्ट वाले ध्यान दें! सुबह 11 बजे तक घर से न निकलें, पुलिस ने रूट किया बंद, जानें वजह

गुजरात के मौसम बदलाव

मौसम विभाग ने बताया कि 25 मार्च को दक्षिण गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र हवा के कारण असहज स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने मार्च महीने में गुजरात का मौसम बदलने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से राज्य के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 26 मई तक भयंकर तूफान आने की संभावना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola