Gujarat Weather Update: फरवरी का महीना शुरू हो चुका है, इस महीने में सर्दी लगभग विदा होने लगती है। हालांकि, गुजरात में अब ठंड का नया दौर शुरू हो गया है। कुछ दिनों की राहत के बाद ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। ठंडी हवाएं चलने से प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर चल पड़ी है। राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। आइए जान लेते हैं कि आज गुजरात में कैसा रहेगा तापमान और कितनी रफ्तार से चलेगी हवा।
छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में आज मौसम दिन में तो मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन जैसे-जैसे शाम बढ़ेगी आसमान में बादल भी छाने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम में अचानक से हुए इस बदलाव ने एक बार फिर से कुछ ठंड बढ़ा दी है। आने वाले समय में उम्मीद जताई जा रही है कि ठंडी हवाओं के साथ मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें:Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने ली करवट, 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बारिश की नहीं कोई संभावना
बेशक बादल छाए रहने की उम्मीद है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम में नमी 45% रहने की उम्मीद है और 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली हैं। मौसम में नमी आने की वजह से ठंड के बढ़ने की संभावना जरूर है। ऐसे में जिन लोगों ने रजाई संभालने की तैयारी कर ली है वो जरा रुक जाएं।
कैसा रहेगा इन शहरों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में आज कई क्षेत्रों के तापमान पर भी एक नजर डाल लेते हैं। केशोद में 12.9 डिग्री तापमान, अहमदाबाद में 17, राजकोट में 15.4, अमरेली में 15.8, दीसा में 15.2, गांधीनगर में 15.5, विद्यानगर में 15.6, वडोदरा में 16.8, सूरत में 17.2, दमन में 16.4, भुज में 13.8, नालिया में 8.6, कांडला बंदरगाह में 15, कांडला हवाई अड्डा में 15.0, भावनगर में 17.4, द्वारका में 19.8, ओखा में 20.8, पोरबंदर में 14.9 दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे महंगी गाय, जिसकी कीमत में खरीद लेंगे कई हवेलियां, जान लें ‘गौ माता’ की खूबियां
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
4 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
17 hrs agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
3 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
3 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
8 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
9 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines