गुजरात: तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

गुजरात के सुरेंद्रनगर के जोरावर नगर इलाके में एक शख्स ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बीच गली में युवक को कुचल डाला। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

gujarat surendranagar news

gujarat surendranagar news

विज्ञापन

गुजरात के सुरेंद्रनगर से भयंकर सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ड्राइवर के नियंत्रण में गाड़ी नहीं थी। एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल और घर की दीवार से गाड़ी टकरा गई। टैक्सी का शीशा और बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं, इस हादसे में दूसरा युवक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

सीसीटीवी वीडियो में नजर आया कि खाली सड़क पर दो युवक जा रहे हैं, तभी उन्हें सामने से एक तेज रफ्तार गाड़ी आती दिखी। गाड़ी ड्राइवर के नियंत्रण में नहीं थी। अनियंत्रित गाड़ी को अपनी ओर आता देख एक युवक सड़क के किनारे भागता है, जबकि दूसरा वहीं खड़ा रह गया। गाड़ी भी उसी तरफ चली जाती है, जहां पहला युवक भागता है। तेज रफ्तार कार से टकराने के बाद पीड़ित हवा में उछल जाता है और तेज गति के साथ बिजली के पोल से टकरा जाता है। इसके बाद कार भी पोल से टकराती है। इस हादसे में युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ