Gujarat Monster Uncle Raped 8-year-old Niece: गुजरात के जामनगर से इंसानियत को शर्मसार और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही 8 साल की भांजी का बार-बार शारीरिक शोषण किया। वहीं जब बच्ची ने मां से इसकी शिकायत की, तो उसे बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर हत्या और पॉक्सो समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस ने हैवान मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची कपड़ों में कर देती थी पेशाब
यह मामला जामनगर तालुक के सिक्का का है। पुलिस ने बताया कि बच्ची मूल रूप से मीठापुर की रहने वाली है, और दो महीने पहले ही बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद बच्ची की मां अपनी 3 बेटियों के साथ सिक्का में रहने वाले उनके ताऊजी के बेटे नितिन मानेक (आरोपी) के घर रहने आई थी। उसकी 3 बेटियों में से एक 8 साल की थी, जिसे उनका मामा नितिन मानेक बहुत परेशान करता था। नितिन हमेशा उस बच्ची को मारता-पीटता और उसका यौन शोषण करता था। पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने बताया कि इस वजह से कई बार बच्ची अपने कपड़ों में पेशाब कर देती थी।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात में पड़ रही कड़ाके की ठंड; IMD ने बताया कैसा रहेगा आज का मौसम
बेरहमी से उतारा मौत के घाट
एक दिन बच्ची ने इसकी शिकायत अपनी मां से की, जिसके बाद बच्ची की मां ने नितिन को काफी डांटा और उसकी शिकायत उसके माता-पिता से की। इससे नितिन आग बबूला हो गया और मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद बच्ची की मां खरीदारी करने के लिए गुजरी बाजार गई। इस दौरान हैवान मामा नितिन ने अपनी 8 साल की भांजी के साथ रेप किया और सिर को दीवार और जमीन पर दे मारा। जैसे ही उसकी मां मार्केट से आई, उसने खून से लथपथ बच्ची को बेहोश देखा। इसके बाद तुरंत बच्ची को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
3 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
9 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
14 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 day agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
2 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
5 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines