Domestic Violence Case: गुजरात के मेहसाणा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां की एक महिला ने 10 साल से भी कम समय में अपने पति को 7 बार जेल भिजवाया। इसमें अजीब बात ये कि हर बार महिला ने खुद अपने पति की बेल भी कराई। मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा बताया जा रहा है।
कहानी की शुरुआत साल 2014 से होती है। मेहसाणा के काडी में रहने वाले प्रेमचंद माली और सोनू की शादी 2001 में हुई। शादी के 13 साल बाद यानी 2014 में उनके रिश्ते में खटास आनी शुरू हुई। सोनू ने 2015 में अपने पति के खिलाफ पहला मामला दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसके पति मारपीट करते हैं, उसका शारीरिक उत्पीड़न करते हैं। मामला कोर्ट में गया तो अदालत ने आरोपी से सोनू को 2 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया।
गुजारा भत्ता न दे पाया तो प्रेमचंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दैनिक वेतन भोगी प्रेमचंद को गुजारा भत्ता की राशि का भुगतान करने में असमर्थ था, इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। करीब पांच महीने तक सोनू के जेल में रहने के बाद उसकी पत्नी सोनू ने ही जमानत कराई। जमानत के बाद सोनू और प्रेमचंद अलग-अलग रहने लगे, लेकिन कुछ समय बाद वे एक साथ रहने लगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमचंद को 2016 से 2018 तक हर साल सोनू की शिकायतों पर गिरफ्तार किया गया। हर बार घरेलू हिंसा का आरोप लगा, लेकिन हर बार उसकी पत्नी ने जमानत भी कराई। प्रेमचंद को 2019 और 2020 में भी जेल जाना पड़ा, क्योंकि वह गुजारा भत्ता नहीं दे पाया, लेकिन फिर से सोनू ने उसकी जमानत कराई।
आठ दिन पहले कराई बेल, एक दिन बाद फिर हुई मारपीट
प्रेमचंद की ताजा गिरफ्तारी इस साल की शुरुआत में हुई। करीब छह महीने बाद एक बार फिर सोनू ने अपने पति की चार जुलाई को जमानत कराई। जमानत के एक दिन बाद यानी 5 जुलाई को प्रेमचंद ने अपना बटुआ और सेलफोन गायब होने की बात कही। उसने इस बारे में पत्नी से पूछा तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। थोड़ी देर बाद दोनों में बहस हुई, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गई।
आख़िरकार प्रेमचंद ने घर छोड़ दिया। प्रेमचंद फिलहाल पाटन में अपनी मां के साथ रहता है। इस बार प्रेमचंद ने अपनी पत्नी और बेटे पर उन्हें नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। 7 जुलाई को प्रेमचंद ने मामला दर्ज कराया है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
8 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
10 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines