Gujarat Weather Update: गुजरात में इन दिनों जानलेवा ठंड की लहर दौड़ रही है। उत्तर भारत में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब गुजरात में भी देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, इस ठंड को ठंडी हवाओं ने और ज्यादा बढ़ा दिया है। राज्य में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुजरात में तापमान 3-4 डिग्री तक गिर गया है। इस सीजन में गुजरात का सबसे ठंडा दिन मंगलवार था, राज्य का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि मौसम विभाग ने इस बात को लेकर भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में गुजरात में ठंड का जोर बढ़ेगा।
कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के बाद राज्य में ठंड में कमी आ सकती है। अगले 5 दिनों के बाद राज्य में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। 6 डिग्री तापमान के साथ नलिया राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में हवा की दिशा उत्तर से पूर्व की ओर रहेगी। हवाएं की वजह उत्तर गुजरात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल के पूर्वानुमान के मुताबिक गुजरात में 4 से 8 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वलसाड और जामनगर के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने किया इस बस डिपो का निरीक्षण, सुविधाओं को लेकर यात्रियों से लिया Feedback
इन शहरों का गिरा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन राज्य के नलिया में 6 डिग्री, भुज में 10.2, डिसा में 10.6, राजकोट में 11.4, गांधीनगर में 11.5, केशोद में 11.7, सुरेंद्रनगर में 12.8, कांडला पोर्ट में 13, पोरबंदर में 13.2, अमरेली में 14 डिग्री रहा। , अहमदाबाद में 14.5, महुवा में न्यूनतम तापमान 15.1, वल्लभ विद्यानगर में 15.2, भावनगर में 15.4, वडोदरा में 15.8, द्वारका में 16.3, सूरत में 17.8, वेरावल में 18, ओखा में 19 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
क्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
4 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
15 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines