Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

Gujarat News: पत्नी पर था शक, लगा दिया HIV Positive ब्लड का इंजेक्शन, फिर क्या हुआ, जानें पूरा माजरा 

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात: सूरत में पति ने अपनी पूर्व पत्नी के साथ हैवानियत की है। दरअसल, उसे अपनी पूर्व पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे शक था कि उसका किसी दूसरे पुरुष से संबंध है। ऐसे में बदला लेने के लिए उसने पत्नी को HIV Positive ब्लड का इंजेक्शन ही लगा दिया। इंजेक्शन […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Dec 27, 2022 11:35
प्रतीकात्मक तस्वीर

ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात: सूरत में पति ने अपनी पूर्व पत्नी के साथ हैवानियत की है। दरअसल, उसे अपनी पूर्व पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे शक था कि उसका किसी दूसरे पुरुष से संबंध है। ऐसे में बदला लेने के लिए उसने पत्नी को HIV Positive ब्लड का इंजेक्शन ही लगा दिया।

इंजेक्शन लगाने के बाद महिला कई देर तड़पती रही। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पति से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – राजधानी में डेंगू का कहर, अब तक 7 मौत और 247 केस आए सामने 

और पढ़िए – कर्नाटक में अनिवार्य हुआ मास्क, नए साल पर रेस्तरां-पब में मास्क के बगैर एंट्री नहीं होगी

---विज्ञापन---

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि ब्लड का इंतजाम उसने सूरत के अस्पताल से किया। वह अस्पताल के एचआईवी पॉजिटिव वार्ड पहुंचा। जहां एक मरीज को इलाज करने का झांसा देकर उसका ब्लड ले लिया।

पुलिस कर रही पूछताछ

इसके बाद घर आकर उसने पूर्व पत्नी को वह इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की छानबीन में जुटी है। दोनों का दो माह पूर्व ही तलाक हुआ था।

और पढ़िए  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Dec 26, 2022 07:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.