Gujarat News: गुजरात में हैरान कर देने वाला केस सामने आया है। एक शख्स ने अहमदाबाद स्थित हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शख्स का कहना है कि उसकी सात महीने की गर्भवती बीवी घर से अपनी समलैंगिक सहेली के साथ फरार हो गई है। दो महीने से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। अक्टूबर में वह घर से भाग गई थी। अब तक वापस नहीं लौटी है। उसने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी। लेकिन पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम साबित हुई है। जिसके बाद अब कोर्ट की शरण ली है। पीड़ित ने बताया कि बीवी की गुमशुदगी की शिकायत उसने चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। अभी तक बीवी का कोई पता नहीं लग सका है।
यह भी पढ़ें:41 सेकंड में 31 थप्पड़… दादा का नाम नहीं बता सका तो इंस्पेक्टर ने थाने में पीटा फरियादी, वीडियो वायरल
उसने 2022 में विवाह रचाया था। जिसके बाद वे हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। पुलिस जांच में पता लगा है कि पीड़ित की पत्नी का अपनी सहेली के साथ समलैंगिक संबंध था। शादी से पहले यह बात वर और वधू पक्ष को पता लग गई थी। पुलिस के अनुसार महिला की तलाश की जा रही है। हाई कोर्ट ने मामला सामने आने के बाद महिला का पता लगाने और 23 दिसंबर तक उसे कोर्ट में पेश करने के आदेश गुजरात पुलिस को जारी किए हैं।
मेरठ में भी सामने आया था ऐसा मामला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां के पल्लवपुरम क्षेत्र की एक युवती अपनी सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली सहेली के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद बवाल हो गया था। युवती के परिजन भाजपा नेताओं के साथ सहेली के घर पहुंचे थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को सहेली ने ड्रग्स देकर समलैंगिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। उसका अपहरण किया गया है। पुलिस मौके पर आकर आरोपी सहेली के परिजनों को साथ ले गई थी। जिसके बाद थाने में भी जमकर हंगामा हुआ था।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines