MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में महिला पेशेंट ने पकड़ा हिडन कैमरा, आरोपी के मोबाइल से मिले कई आपत्तिजनक वीडियो... जानें मामला

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक एमआरआई सेंटर के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा पकड़ा गया है। एक महिला पेशेंट ने इस कैमरे को देखा था। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Madhya Pradesh Crime News

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मालवीय नगर इलाके में स्थित मेडी स्कैन नाम के एक MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा मिला है। यह कैमरा गुरुवार को एक महिला पेशेंट ने देखा, जो अपने पति के साथ यहां एमआरआई करवाने पहुंची थी। महिला के पति ने बताया कि मोबाइल फोन को वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन करके चेंजिंग रूम के फॉल सिलिंग में छिपाया गया था। कोई भी महिला जब अपना एमआरआई करवाने आती थी, उससे पहले इसी रूम में कपड़े चेंज करने होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का ध्यान जब कैमरे पर गया तो उसने स्टाफ को जानकारी दी। लेकिन स्टाफ ने उल्टा महिला और उसके पति के साथ बदसलूकी की। इसके बाद मरीजों ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद अरेरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद लैब के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। मोबाइल में आरोपी कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर चुका था।

विज्ञापन

अरेरा हिल्स थाने के टीआई मनोज पटवा के मुताबिक जहांगीराबाद का रहने वाला शख्स अपनी पत्नी का एमआरआई करवाने पहुंचा था। पत्नी कपड़े चेंज करने गई थी। गाउन पहनने से पहले उसका ध्यान छत की ओर गया। जिसके बाद महिला को POP की फॉल सिलिंग में कुछ दिखा। उसने अपने पति को बुलाया। पति को चेक करने पर मोबाइल मिला, जिसकी रिकॉर्डिंग ऑन थी। चेक करने पर पता लगा कि 27 मिनट पहले रिकॉर्डिंग ऑन की गई थी। मोबाइल में कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

स्टाफ ने की मारपीट की कोशिश

स्टाफ ने मोबाइल के बारे में जानकारी देने से इनकार किया। उनसे मोबाइल छीनकर मारपीट की कोशिश भी की गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार चेंजिंग रूम को सील कर दिया गया है। कर्मचारियों से पूछताछ होगी। विशाल ठाकुर नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह वीडियो बनाने के बाद क्या करता था? कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो आरोपी बना चुका था। MP पुलिस जांच कर रही है कि वीडियो किसी अश्लील साइट पर तो नहीं डाले गए?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ