जगत रावल, जामनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का नाम भी शामिल है। रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है। जबकि 69 विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
न्यूज 24 के साथ खास बातचीत
रिवाबा जडेजा के टिकट का अनाउंसमेंट होने के बाद के साथ न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए। रवींद्र जडेजा चुनाव प्रचार में कब जुड़ेंगे और कौन-कौन से क्रिकेटर आएंगे? इसका जवाब देते हुए रिवाबा जडेजा ने बताया कि रवींद्र थोड़े ही समय में उनके साथ कैंपेनिंग में जुड़ेंगे। लोगों को डोर टू डोर भी मिलेंगे और सभाओं में भी साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का इलेक्शन विकास का इलेक्शन है और वह पूरा अपना जोर लगाएंगी। अब तक उन्होंने ग्रामीण इलाकों में बहुत से काम किए हैं मगर अब वह भी पूरा जोर लगाकर शहरी इलाकों में काम करेंगी।
160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
बीजेपी गुजरात चुनाव के लिए 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपनी विधानसभा सीट घाटलोदिया से चुनाव लड़ेंगे। वहीं बीजेपी की तरफ से उतारे गए 160 प्रत्याशियों में से 38 नए चेहरों को मौका दिया गया है। जबकि 69 विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
गुजरात में 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। एक और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए वोटर इस बार पहली बार वोट डालेंगे। कुल वोटिंग सेंटर की संख्या 51,782 है। पिछली बार साल 2017 में भी गुजरात में 2 चरणों में ही चुनाव हुआ था।
संबंधित खबरें
धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
1 day agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 day agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 days agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
2 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
3 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
3 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
6 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines