Gujarat CM Bhupendra Patel: एक बार फिर अपने खास इनोवेशन के लिए गुजरात की भूपेन्द्र पटेल सरकार सुर्खियों में हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य में सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यह फैसला टिकाऊ सड़कों के निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण सुधार के लिए लिया गया है। इसके लिए सीएम भूपेन्द्र पटेल कुल 104.96 किमी 3 सड़कों का शिलान्यास किया गया है। इसके साथ उन्होंने लंबाईवार सड़क सुधार के लिए 112.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
सीएम ने दी प्रोजेक्ट को मंजूर
इस सफल सुशासन के 23 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास सप्ताह मनाया जा रहा है। विकास सप्ताह के इस उत्सव में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कई अलग-अलग विकास कार्यों को शुरू किया। साथ ही नए विकास कार्यों को मंजूरी देते हुए प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके सड़कों को बेहतर बनाने और पर्यावरण को सुरक्षित करने फैसला लिया है। मानसून के दौरान भारी ट्रैफिक और ओवरटॉपिंग वाली 20 सड़कों की कुल 93.33 किमी अनुदैर्ध्य मार्ग सीसी सड़क निर्माण के लिए 300.57 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और राज्य के विकास को एक नई दिशा दी।
यह भी पढ़ें: ‘गुजरात से शुरू होने वाली विकास की पहल पूरे देश की प्रेरणा बनती है’, राजस्थान CM भजनलाल शर्मा
प्लास्टिक कचरे का उपयोग
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गुजरात को लीडर बनाने के उद्देश्य से सड़क सुधार कार्यों में प्लास्टिक कचरे के उपयोग को बढ़ावा दिया है। सड़क सुधार और नए निर्माण में प्लास्टिक कचरे का उपयोग आने वाले दिनों में पर्यावरण सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। इससे सड़कों की मजबूती के साथ-साथ उनका जीवन चक्र भी बढ़ेगा। इसके साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का विकसित भारत का लक्ष्य हासिल होगा।
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
8 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
8 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
21 hrs agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
3 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
3 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
8 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines