हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुजरात में नए मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा, किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

गुजरात में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के तहत कुल 25 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिनमें 16 नए चेहरे हैं. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है और उन्हें गृह, परिवहन, उद्योग सहित कई अहम विभाग सौंपे गए हैं. कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, आदिवासी विकास जैसे विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन
Gujarat

गुजरात में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है. इस मंत्रिमंडल में कई नए और युवा चेहरों को जगह मिली है तो वहीं कई वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है. मंत्रिमंडल में कुल 25 लोगों को मंत्री बनाया गया है.25 में से 16 नए चेहरे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब इन मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो गया है.

गुजरात मंत्रिमंडल के पोर्टफोलियो घोषित

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री

भूपेंद्रभाई राजनिकांत पटेल- मुख्यमंत्री
(सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार, योजना, प्रवासी गुजराती, सड़क एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर, नर्मदा-कल्पसर, खनिज एवं मिनरल्स, बंदरगाह, सूचना एवं प्रसारण, अन्य सभी विभाग)

हर्ष रमेशकुमार संघवी- उपमुख्यमंत्री

(गृह, पुलिस हाउसिंग, जेल, सीमा सुरक्षा, गृह रक्षादल, ग्राम रक्षादल, नागरिक सुरक्षा, मदिरा, परिवहन, विधि एवं न्याय, खेलकूद और युवा सेवा, संस्कृति, स्वैच्छिक संगठन, उद्योग, मिठा उद्योग, MSME, प्रिंटिंग व स्टेशनरी, पर्यटन एवं तीर्थयात्रा, सिविल एविएशन)

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री

कन्हैयालाल मोहनलाल देसाई — वित्त, शहरी विकास और हाउसिंग

जितेंद्रभाई सवजीभाई वघानी — कृषि, सहकारिता, मत्स्य पालन, पशुपालन

विज्ञापन

ऋषिकेश गणेशभाई पटेल — ऊर्जा, पंचायत व ग्रामीण हाउसिंग, विधानसभा संबंधित कार्य

कुवरजी मोहनभाई बावलिया — श्रम, कौशल विकास, रोजगार, ग्रामीण विकास

विज्ञापन

नरेशभाई मगनभाई पटेल — आदिवासी विकास

अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडिया — वन, पर्यावरण, जलवायु, विज्ञान और तकनीक

विज्ञापन

डॉ. प्रद्युमन गुणवंतभाई वाझा — सामाजिक न्याय, प्राथमिक, माध्यमिक, वयस्क शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा

रमेशभाई भीखाभाई सोलंकी — खाद्य, सिविल सप्लाई एवं उपभोक्ता मामले

विज्ञापन

स्वरूपजी दारदरजी ठाकोर — खादी, कुटीर उद्योग और ग्रामीण उद्योग

परसोतमभाई ओढवजीभाई सोलंकी — मत्स्य पालन

विज्ञापन

कांतिलाल शिवलाल अमृतिया — श्रम, कौशल एवं रोजगार

डॉ. जयरामभाई चेमाभाई गामित — खेलकूद, युवा सेवा, संस्कृति, स्वैच्छिक संगठन, उद्योग, मिठा उद्योग, MSME, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, पर्यटन, तीर्थयात्रा, सिविल एविएशन

विज्ञापन

त्रिकमभाई बीजलभाई छांगा — उच्च और तकनीकी शिक्षा

कमलेशभाई रमेशभाई पटेल — वित्त, पुलिस हाउसिंग, जेल, सीमा सुरक्षा, गृह रक्षादल, ग्राम रक्षादल, नागरिक सुरक्षा, मदिरा एवं एक्साइज

संजयसिंह महिदा — राजस्व, आपदा प्रबंधन, पंचायत और ग्रामीण हाउसिंग, ग्रामीण विकास

राज्य मंत्री (महत्वपूर्ण विषयों के साथ)

डॉ. मनीषा वकील — महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय (स्वतंत्र प्रभार)

ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल — जल संसाधन एवं बाढ़ प्रबंधन (स्वतंत्र प्रभार)

प्रफुल्ल चगनभाई पानसेरिया — स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मेडिकल शिक्षा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola