Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

मेरठ की मुस्कान जैसी निकली बनासकांठा की धर्मीबा, प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी मौत

मेरठ की वह चर्चित वारदात, मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खूनी खेल खेला था. ठीक वैसी ही क्रूरता अब गुजरात के बनासकांठा में दोहराई गई है. 'अवैध संबंध' के चलते पत्नी ने अपनी 'मर्यादा' और 'सिंदूर' दोनों को ताक पर रखकर प्रेमी और बहन संग मिलकर अपने ही पति की नृशंस हत्या कर दी.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 19, 2026 16:15
crime.jpg

मेरठ की मुस्कान रस्तोगी जैसे निकली बनासकांठा की धर्मीबा. मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने जैसे प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाई थी, बनासकांठा में भी धर्मीबा ने पहले पति को नींद की गोलियां देकर असहाय किया, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. मामला थराद तालुका के करबुन गांव का है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रणछोड़जी दरबार के रूप में हुई है. रणछोड़जी की पत्नी धर्मीबा का गांव के ही युवक भाणाभाई माजीराणा के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब रणछोड़जी को अपनी पत्नी के इस अवैध संबंध की भनक लगी, तो घर में आए दिन कलह होने लगी. प्रेमी के प्यार में अंधी हो चुकी धर्मीबा को पति एक कांटा नजर आने लगा, जिसे उसने हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया.

नींद की गोलियां देकर कुल्हाड़ी से काटा

वारदात को अंजाम देने के लिए धर्मीबा ने फिल्मी अंदाज में साजिश रची. उसने अपनी सगी बहन आनंदबा को भी इस खौफनाक खेल में शामिल किया. रात के खाने में धर्मीबा ने चुपके से नींद की गोलियां मिला दीं. जैसे ही रणछोड़जी गहरी नींद में सोए, धर्मीबा ने अपने प्रेमी भाणाभाई को घर के अंदर बुला लिया. सोते हुए रणछोड़जी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

---विज्ञापन---

शव को ठिकाने लगाने की कोशिश हुई नाकाम

हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर सबूत मिटाने और शव को छिपाने की कोशिश की. हालांकि, पकड़े जाने के डर से वे शव को कहीं दूर नहीं ले जा सके और अंत में उसे वापस पलंग पर ही लिटा दिया ताकि मामला सामान्य मौत या किसी बाहरी हमले जैसा लगे. थराद पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लगा. जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो धर्मीबा टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और साली—तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 19, 2026 04:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.