हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में गई 6 लोगों की जान; त्योहार की धूम के बीच कई हुए घायल

Gujarat 6 People Killed in Patangbaazi: गुजरात में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी की वजह से 6 लोगों की जान चली गई, वहीं कई लोग घायल भी हो गए।

विज्ञापन

Gujarat 6 People Killed in Patangbaazi: गुजरात में मकर संक्रांति का त्योहार अपनी पतंगबाजी के लिए मशहूर है। इसी के तहत मंगलवार को पूरे राज्य में अलग-अलग छोटे-बड़े लेवल पर पतंगबाजी प्रोग्राम का आयोजन किया गया है, जिसकी दिन भर खबरों में खास चर्चा की गई। लेकिन इसी बीच मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी की वजह से राज्य में कई हादसे भी हुए हैं। राज्य के अलग-अलग शहरों से कई मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, गुजरात में कल रात 9 बजे तक 108 पर कुल 4256 आपातकालीन कॉल आई हैं। वहीं, मांझे से गला कटने पर 6 लोगों की मौत हो गई है।

पतंग के मांझे से बच्चे की मौत

अकेले वडोदरा शहर से पतंग के मांझे की वजह से 6 हादसों की खबर सामने आई है। वहीं राजकोट के हलोल में मांझा से गला कटने की वजह से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा सुरेंद्रनगर के ओडुन गांव के ईश्वर तारशी ठाकोर की मांझे से गला कटने से मौत हो गई। महेसाण के कडी में बिजली लाइन पर फंसी पतंग निकालने की कोशिश में एक महिला करंट की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गुजरात में ठंड का प्रकोप जारी; अधिकांश जिलों में लुढ़का तापमान, विभाग ने दी चेतावनी

राज्य में मांझे ने मचाया कोहराम

वहीं वडोदरा शहर में भी पतंग के मांझे की वजह से 6 हादसे हुए हैं। इनमें से अभी 5 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि छानी इलाके में रहने वाली 35 साल की माधुरी कौशिक पटेल की मौत हो गई है। मांझे से उनके गले में गहरा घाव हो गया था। इसी तरह से वडनगर में 35 साल के रागजी ठाकोर का भी मांझे से गला कट गया। गंभीर हालत में उन्हें वडनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इन लोगों के अलावा सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। पतंगबाजी से इंसान तो क्या, पशु भी नहीं बच पाए हैं। कल रात 9 बजे तक एनिमल हेल्पलाइन पर 758 पशु और 644 पक्षियों की सहायता के लिए कॉल मिले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola