उकाई पावर स्टेशन बंद होने से दक्षिण गुजरात के 7 जिलों, 45 तालुकों, 23 शहरों और 3461 गांवों में बिजली चली गई। जिससे 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाने के आसार हैं। इसी वजह से रेलवे संचालन भी बाधित हो सकता है। जिससे यातायात में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही 32 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
उकाई पावर प्लांट की सभी इकाइयां बंद, क्या है वजह?
दरअसल, गर्मी की शुरुआत के साथ ही दक्षिण गुजरात में बिजली संकट पैदा हो गया है। उकाई पावर प्लांट की सभी इकाइयों के बंद होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके कारण दक्षिण गुजरात विद्युत कंपनी ने 7 जिलों, 45 तालुकों, 23 शहरों और 3461 गांवों में बिजली आपूर्ति रोक दी है। बिजली आपूर्ति बहाल करने में 5 घंटे से अधिक का समय लग सकता है, जिससे दक्षिण गुजरात में घरों, व्यापारिक क्षेत्रों और उद्योगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि बिजली ठप होने से रेलवे संचालन भी प्रभावित हो सकता है। जिससे यातायात में लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। कब तक इस दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है अभी इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। लगता है लोगों को अभी कुछ समय और अंधेरे में गुजारना होगा।
कैसे किया जाए ट्रेनों का संचालन?
वहीं भरूच DGVCL के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, उकाई पावर प्लांट बंद होने से पूरे दक्षिण गुजरात में बिजली गुल हो गई है। टोरेंट और अडानी की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। इसके अलावा भरूच रेलवे स्टेशन के CMI शुक्लाजी ने बताया कि, यात्री ट्रेनों को प्रभावित होने से बचाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन मालगाड़ियों का संचालन रोक दिया जाएगा। वहीं विद्युत कंपनी ने यह सवाल उठाया है कि, बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में ट्रेनों का संचालन कैसे किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines