हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJ Medical College Hostel की कैंटीन से टकराया था एअर इंडिया का विमान, सामने आईं रूह कंपा देने वाली तस्वीरें

Ahmedabad plane crash: अहमाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान बोइंग 787 हादसे का शिकार हो गया। मेघानी नगर स्थित BJ मेडिकल कॉलेज के भवन पर विमान क्रैश हो गया। दोपहर को कई डॉक्टर लंच करने आए थे, लेकिन किसे पता था कि आज उनके मेन्यू में हादसा है। तस्वीरों से समझिए कि मेडिकल कॉलेज में किस तरफ आफत आई…

विज्ञापन
हादसे के बाद कैंटीन का हाल।

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहदामाबाद में गुरुवार को भीषण विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया का विमान बोइंग 787  टेक ऑफ करते समय मेघानी नगर स्थित BJ मेडिकल कॉलेज पर क्रैश हो गया।

कैंटीन में खाना खा रहे डॉक्टरों में अफरातफरी मच गई। तुरंत किसी को कोई अंदाजा नहीं लग पाया कि क्या हुआ। हादसे में कई एमबीबीएस छात्रों की मौत की सूचना है। हादसे के बाद कैंटीन में किसी युद्ध सा मंजर दिखाने लगा।

 

हादसा होने के बाद कैंटीन में रखी आधी अधूरी थालियां।

विज्ञापन

 

कैसे-कैसे क्रैश हुआ प्लेन

एअर इंडिया का विमान बोइंग 787 अहमदाबाद से गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर लंदन के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट क्रॉस करने के कुछ ही मिनट बाद प्लेन मेघानी नगर स्थित BJ मेडिकल कॉलेज पर क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार, प्लेन पहले मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया, इसके बाद कैंटीन में धमाका करते हुए घुसा। विमान में भीषण आग लग गई। आग से पूरे हॉस्टल की बिल्डिंग काली पड़ गई।

 

हादसे में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग तोड़कर घुसे विमान के पहिए।

विज्ञापन

 

राज्य का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज है BJ कॉलेज

BJ कॉलेज मेडिकल कॉलेज राज्य का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज है। कॉलेज में एमबीबीएस में 250 छात्र और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 400 से अधिक छात्र दाखिला लेते हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम 24 शाखाओं में और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम 11 शाखाओं में पेश किए जाते हैं। इस कॉलेज में अन्य राज्यों के छात्र भी पढ़ने आते हैं।

 

हादसे से कैंटीन में बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन

 

कैंटीन में घुसा विमान का हिस्सा।

 

कैंटीन में बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola