गुजरात में बरोडा क्रिकेट एसोसिएशन यानी Baroda Cricket Association की हाल ही में हुई चुनाव प्रक्रिया को लेकर बड़ा कानूनी मोड़ आया है. गुजरात हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे समेत चार उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है.
याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला
जानकारी के मुताबिक वडोदरा के प्रदीपसिंह सोलंकी और रामचंद्र प्रजापति ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की थी. याचिका में चुनाव के दौरान कुछ उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म स्वीकार करने के रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को चुनौती दी गई थी. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ,अमूल जिकार ,अनंत इंदुलकर और अमर पेटीवाला को BCA के पदाधिकारियों के चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया. साथ ही अदालत ने इन उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म स्वीकार करने के रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को भी रद्द कर दिया .
31 पदों के लिए हुआ था मतदान
गौरतलब है कि 15 फरवरी को BCA के अध्यक्ष सहित कुल 31 पदों के लिए मतदान कराया गया था . इस चुनाव में कुल 2063 सदस्यों में से 1430 सदस्यों ने मतदान किया था. चुनाव में रॉयल और सत्यमेव जयते समूह के बीच गठबंधन था, जबकि दूसरी ओर रिवाइवल समूह चुनाव मैदान में उतरा था.
यह भी पढ़ें;वेतन और काम के घंटे को लेकर हजीरा में बड़ा बवाल, AM/NS प्लांट में तोड़फोड़ और आगजनी
सचिव और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी अयोग्य
याचिका में मांग की गई थी कि “रॉयल-सत्यमेव जयते समूह” के सचिव पद के उम्मीदवार अनंत इंदुलकर और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमर पेटीवाला साथ ही रिवाइवल समूह के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार किरण मोरे और सचिव पद के उम्मीदवार अमूल जिकार को अयोग्य घोषित किया जाए.
फैसले के बाद अपील की तैयारी
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद BCA और वडोदरा के क्रिकेट जगत में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, जानकारी सामने आ रही है कि अयोग्य घोषित किए गए चारों उम्मीदवार इस फैसले के खिलाफ अपील करने की तैयारी में हैं. अदालत ने फिलहाल मौजूदा अंतरिम व्यवस्था को दो सप्ताह के लिए बढ़ाने की अनुमति भी दी है .
यह भी पढ़ें;अहमदाबाद में नाबालिग से छेड़छाड़ और ‘जय श्री राम’ बोलने का दबाव, भीड़ से पुलिस ने बचाया
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 hr agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
5 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines