अहमदाबाद में जब एयर इंडिया का जहाज क्रैश हुआ तो उसके दो वीडियो सामने आए। एक वीडियो एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जबकि दूसरा वीडियो एक लड़के ने रिकॉर्ड किया था। यह लड़का अपने घर पर था और जहाज का वीडियो बना रहा था। उसे पता नहीं था कि जो वीडियो वह रिकॉर्ड कर रहा है, उसमें एक भयावह हादसा कैद हो जाएगा। इससे उसका पूरा परिवार सहम गया।
क्यों सहमा है वीडियो बनाने वाले लड़के का पूरा परिवार?
अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया विमान में आई खराबी की जांच की जा रही है। इस घटना का वीडियो 17 साल के आर्यन नाम के एक लड़के ने रिकॉर्ड किया था। अब जांच के दायरे में आर्यन भी आ गया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आर्यन से पूछताछ की है और उसका बयान दर्ज किया है। आर्यन का बयान दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ तो दिया, लेकिन इससे उसका पूरा परिवार सहम गया है।
परिवार के मुताबिक, आर्यन छत पर वीडियो बना रहा था, तभी अचानक यह प्लेन नीचे आता दिखा। जब आर्यन का यह वीडियो वायरल हो गया और घटना की जांच शुरू हुई तो पुलिस आर्यन का बयान दर्ज करने पहुंच गई। बयान दर्ज करने के बाद परिवार इतना डर गया है कि उसके पिता का कहना है कि उन्होंने अपने लड़के को हिम्मतनगर (गांव) भेज दिया है।
दो घंटे पहले ही आया था गांव
बताया गया कि आर्यन हादसे के दो घंटे पहले गांव से पहली बार ही शहर आया था। वह अपने पिता के पास रहने के लिए पहुंचा था। एयरपोर्ट के पास घर होने और पास से जहाज देखने के बाद वह वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इस वीडियो में एक भयावह हादसा कैद हो गया। इसी कारण पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : ‘शवों के लिए धक्के खाने पड़ रहे’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के मृतक अयूब के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी कानूनी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। अगर परिजन शव को एंबुलेंस से ले जाना चाहते हैं तो उन्हें फ्री एंबुलेंस प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, हवाई मार्ग से शव को ले जाने वाले परिवारों के लिए एयर इंडिया शव को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करेगी।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
13 hrs agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
13 hrs agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
14 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
2 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
3 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
4 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
4 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines