Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट डाॅग के लिए बनेंगे 3 शेल्टर होम, नसबंदी केंद्रों की संख्या बढ़ेगी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्ट्रीट डाॅग के लिए तीन शेल्टर होम बनाने जा रहा है. यहां पर आवारा कुत्तों को सुरक्षित रूप से रखा जाएगा.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 7, 2025 18:37
Noida Dog Attack

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्ट्रीट डाॅग के लिए तीन शेल्टर होम बनाने जा रहा है. यहां पर आवारा कुत्तों को सुरक्षित रूप से रखा जाएगा. जलपुरा, पौवारी और चूहड़पुर में इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है और संचालन व रखरखाव के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. उम्मीद है कि इस माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

टीकाकरण और नसबंदी केंद्रों की संख्या होगी दोगुनी

वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों के लिए कोई स्थायी शेल्टर नहीं है. फिलहाल, सेक्टर स्वर्णनगरी में एक निजी संस्था के सहयोग से नसबंदी और टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है. अब प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि इस सुविधा को चूहड़पुर में एक और केंद्र खोलकर दोगुना किया जाएगा, ताकि काम में तेजी लाई जा सके.

---विज्ञापन---

5000 से अधिक कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी

प्राधिकरण से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक वर्ष में 5000 से अधिक आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जा चुका है. अब इन कुत्तों को बेहतर निगरानी और देखभाल के लिए शेल्टर में रखा जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर हो रहा अमल

यह पूरी योजना सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है. प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अब तक टीकाकरण या नसबंदी के बाद कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता था, जहां से उन्हें पकड़ा गया था, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती थी. शेल्टर बनने के बाद इन कुत्तों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सकेगा.

---विज्ञापन---

स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा और नोएडा वेस्ट में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. सेक्टरवासियों ने कई बार इन पर नियंत्रण की मांग की थी. शेल्टर बनने और टीकाकरण केंद्र बढ़ने से स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

क्या बोले महाप्रबंधक ?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती ने बताया कि आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है. एजेंसी का चयन अंतिम चरण में है और जल्द निर्माण शुरू होगा.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: कैसे कंट्रोल होगा प्रदूषण, प्रमुख सचिव की मीटिंग में गायब रहे अधिकारी

First published on: Nov 07, 2025 06:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.