आसनसोल दक्षिण में पोस्टर फाड़ने पर बवाल, अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी पर लगाए आरोप

आसनसोल दक्षिण में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया, जिस पर उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया. घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. पढ़िए पश्चिम बंगाल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-04-11T145941.491

आसनसोल उत्तर के बाद अब आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी माहौल गरमा गया है. वार्ड संख्या 96 के आमबागान इलाके में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के चुनावी बैनर और पोस्टर फाड़े जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अग्निमित्रा पाल मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का हाथ होने का आरोप लगाया. अग्निमित्रा पाल ने कहा कि राज्य में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से तृणमूल घबरा गई है, और इसी घबराहट में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल यह सोच रही है कि पोस्टर और बैनर हटाकर भाजपा को लोगों के दिल और दिमाग से मिटाया जा सकता है, लेकिन यह उनकी बड़ी भूल है. उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा लोगों के दिलों में गहराई से बसे हुए हैं.

विज्ञापन

अग्निमित्रा पाल ने दावा किया कि तमाम बाधाओं और राजनीतिक हथकंडों के बावजूद इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है.
फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, हालांकि दूसरी ओर से इस आरोप पर तृणमूल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ