गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में दिल हदला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एसएसपी कार्यालय में एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के न मिलने से आहत होकर जहर पीकर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, वैसे ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आठ माह पहले हुई थी लव मैरिज
पीड़ित सुमित गाजियाबाद के निवाड़ी का रहने वाला है। करीब आठ माह पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी 16 जुलाई को लापता हो गई थी। उसने संबंधित थाने में पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है।
जहर पीकर आया हूं, सुनते ही पुलिस वालों के होश उड़े
जानकारी के मुताबिक सुमित पिछले गुरुवार की सुबह एसएसपी कार्यालय में पहुंचा था। उसने वहां खड़े पुलिसवालों को बताया कि उसने जहर पी लिया है। इसी बीच लड़खड़ाते हुए पुलिस वालों के हाथ में अपना सुसाइड नोट थमा दिया। यह सब देखकर पुलिस वालों के होश उड़ गए। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका चल रहा है।
एसएसपी ने कहा, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सुमित के शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस अभी तक उसकी पत्नी को खोज नहीं पाई है। उसने बताया कि तभी से वह भटक रहा है। थाने के चक्कर काट रहा है। वहीं कविनगर थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। इसके अलावा एसएसपी का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
2 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
3 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
4 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
13 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines