हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Etawah News: लंका दहन से पहले जलकर राख हुआ रामलीला पंडाल, आग लगते ही मच गई भगदड़, देखें Video

विज्ञापन

Etawah News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले में सोमवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यहां रामलीला में सोमवार को लंका दहन (Lanka Dahan) का मंचन होना था, लेकिन किन्हीं कारणों रामलीला पंडाल (Ramlila Pandal) में आग लग गई और लंका दहन से पहले पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्कूल परिसर में हो रहा था रामलीला का मंचन

घटना इटावा जिले के भरथना में जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल परिसर में हुई। यहां रामलीला हो रही है। सोमवार को यहां लंका दहन का मंचन होना था। पंडाल में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी किन्हीं कारणों से मंच के पंडाल में आग लग गई। आग को देख हड़कंप के साथ लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि मंच के पीछे बने कलाकारों के मेकअप रूम को भी आग ने चपेट में ले लिया।

पर्दे, झालर और बांस-बल्लियां तक चल गए

आग से पंडाल में लगे पर्दे, झालरें और बांस-बल्लियां सभी जलकर राख हो गए। वहीं लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं जांच में सामने आया है कि आग तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। वहीं रामलीला कमेटी से जुड़े लोगों ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। प्रशासन के अधिकारियों ने कमेटी के लोगों को बुलाकर घटना का कारण जाना।

विज्ञापन

भदोही में दुर्गा पंडाल में आग से पांच की हुई थी मौत

आपको बता दें कि यूपी के ही भदोही जिले में रविवार देर शाम को दुर्गा पंडाल में आग लग गई थी। आग में जलने से अभी तक एक 10 साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। यहां भी आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। वहीं 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। करीब 45 एंबुलेंस से घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola