Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, 19 को मतगणना

Election for Congress president
विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि आज कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वर्चुअली बैठक में शामिल हुईं।

अभी पढ़ें – नीतीश का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- केंद्र को खुश करने के लिए करते हैं बयानबाजी

Advertisment

कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। इस दौरान राहुल और प्रियंका गांधी उनके साथ मौजूद थीं। बता दें कि सोनिया गांधी का विदेश में मेडिकल चेक-अप चल रहा है और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों उनके साथ हैं।

24-30 सितंबर के बीच भरा जाएगा नामांकन

सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन भरने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। पार्टी के कई अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं कि वह एआईसीसी अध्यक्ष नहीं होंगे।

विज्ञापन

2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। बाद में अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान संभालने वाली सोनिया गांधी ने भी 2020 में पद छोड़ने की पेशकश की थी।

विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी की बैठक में ये थे शामिल

कांग्रेस कार्य समिति की आज हुई बैठक में आनंद शर्मा, पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, के सी वेणुगोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, पी चिदंबरम, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के अन्य नेता शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ