नीतीश का सुशील मोदी पर पलटवार, कहा- केंद्र को खुश करने के लिए करते हैं बयानबाजी

nitish sss

गोपालगंज: राज्यसभा सदस्य व बीजेपी नेता सुशील मोदी के बिहार सरकार जल्द गिरने संबंधी बयान पर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को पलट वार किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील अगर कह रहे हैं तो उन्हें कहिए की सरकार गिरवा दें ताकि उन्हें कोई जगह मिल जाए। उन्हें कहिए कि वे रोज बोले ताकि केंद्र सरकार उनसे खुश हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को नीतीश कुमार से गोपालगंज में सुशील मोदी के बयान पर मीडिया ने सवाल किया। जिसके बाद वह ठहाका लगाते हुए बोले कि कृपया सुशील से कहें कि वह अपनी मनोकामना जल्द पूरी करने का प्रयास करें। उन्होंने 2020 में विधानसभा चुनावों के बाद की स्थिति का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि मोदी को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से उन्हें कितनी तकलीफ हुई थी।

विज्ञापन

बिहार सीएम आगे बोले कि इन चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटा था। उस समय राजग में कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) शामिल थी। गौरतलब है कि सुशील मोदी ने हाल ही में कहा था कि आंतरिक विरोधाभासों के कारण नया गठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि लालू जब चाहेंगे नीतीश को हटाकर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बना देंगे। जदयू की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ