झांसी नगर निगम में हाईवोल्टेज ड्रामा! होर्डिंग हटाने पर भड़के पार्षद, 2 घंटे तक ऑफिस में कैद रहीं IAS आकांक्षा राणा

झांसी में पार्षद के बेटे की शादी की होर्डिंग हटाने पर भारी बवाल हो गया. नाराज पार्षदों ने नगर निगम गेट पर कब्जा कर लिया, जिससे कमिश्नर आकांक्षा राणा दो घंटे तक ऑफिस में कैद रहीं.

Jhansi councillors protest

यूपी के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पार्षद के बेटे की शादी की होर्डिंग हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि नगर निगम दफ्तर जंग का अखाड़ा बन गया. दरअसल नवाबाद इलाके में लगी एक होर्डिंग को नगर निगम की टीम ने अवैध बताकर हटवा दिया था जिससे नाराज होकर भाजपा और अन्य दलों के दो दर्जन से ज्यादा पार्षद विरोध पर उतर आए. दोपहर करीब 4 बजे पार्षदों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर कब्जा कर लिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. इस हंगामे के चलते नगर आयुक्त आकांक्षा राणा करीब दो घंटे तक अपने ही ऑफिस के भीतर फंसी रहीं. पार्षदों ने दफ्तर की घेराबंदी इस कदर की थी कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का अंदर-बाहर जाना पूरी तरह बंद हो गया था.

विज्ञापन

अफसर की चाबी छीनी और जमकर हुई नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और ज्यादा गरमा गया जब सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार मौके पर पहुंचे. प्रदर्शनकारी पार्षदों ने न सिर्फ उन्हें वापस लौटा दिया बल्कि उनकी सरकारी गाड़ी की चाबी तक छीन ली. पार्षदों का आरोप है कि नगर आयुक्त अपनी मनमानी कर रही हैं और पार्षदों द्वारा दिए गए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर कोई काम नही किया जा रहा है. पार्षद दिनेश प्रताप बुंदेला ने कहा कि काम न होने की वजह से जनता के बीच उनकी छवि खराब हो रही है. शाम 6 बजे तक जब हंगामा शांत नही हुआ तो मौके पर भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षा घेरा बनाकर नगर आयुक्त आकांक्षा राणा को सुरक्षित बाहर निकाला.

विज्ञापन

प्रशासनिक रुख और आंदोलन की चेतावनी

इस पूरे मामले पर नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि शहर में सभी विकास कार्य नियम के अनुसार कराए जा रहे हैं और अगर किसी को कोई समस्या है तो उन्हें टेबल पर आकर बात करनी चाहिए. हालांकि पार्षदों का गुस्सा शांत नही हुआ है और उन्होंने नगर निगम प्रशासन को बड़ी चेतावनी दी है. पार्षदों ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों और प्रस्तावों पर जल्द सुनवाई नही हुई तो वे कल से दोबारा अधिकारियों को ‘ऑफिस अरेस्ट’ करेंगे यानी उन्हें दफ्तर में ही बंद कर देंगे. इस घटना के बाद से झांसी के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ