हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिवाली पर कर्मचारियों को मुफ्त में बांटी 51 ब्रांड न्यू कारें, पंचकूला के उद्योगपति ने दिखाया बड़ा दिल

Diwali gifts 51 brand new cars: दिवाली के मौके पर बोनस मिलना तो आम बात है, लेकिन ब्रांड न्यू कार गिफ्ट में मिले तो त्योहार की खुशियां दोगुनी हो जाती है, यह सच कर दिखाया पंचकूला के उद्योगपति ने, जिसने अपने कर्मचारियों को 51 ब्रांड न्यू कारें मुफ्त में गिफ्ट कीं.

विज्ञापन

Diwali gifts 51 brand new cars: पंचकूला में दिवाली के मौके पर एक कंपनी के 51 कर्मचारियों को 51 ब्रांड न्यू कारें मुफ्त बांटी गईं. पंचकूला में सामाजिक कार्यकर्ता और मिट्स हेल्थकेयर के संस्थापक एमके भाटिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम के सदस्यों को कारों की चाबियां सौंपी और उन्हें ‘रॉकस्टार सेलिब्रिटी’ की उपाधि दी. कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए एमके भाटिया खुले शब्दों में अपने कर्मचारियों की तारीफ की.

लगातार तीसरे साल गिफ्ट कीं मुफ्त कारें

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह लगातार तीसरा साल है जब एमके भाटिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सहकर्मियों को कारें उपहार में दी हैं. लिंक्डइन पर एक पोस्ट में, भाटिया ने लिखा, “पिछले दो साल की तरह हम बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर कारें उपहार में देते रहे हैं और इस साल भी यह जश्न जारी है! भाटिया ने इस सप्ताह कर्मचारियों को वाहन सौंपे, जिसके बाद शोरूम से कंपनी कार्यालय तक “कार उपहार रैली” निकाली.

वे मेरे फ़िल्मी जीवन के रॉकस्टार सेलिब्रिटी

सामाजिक कार्यकर्ता एमके भाटिया ने कहा कि “मैंने उन्हें कभी कर्मचारी या स्टाफ़ नहीं कहा, वे मेरे फ़िल्मी जीवन के रॉकस्टार सेलिब्रिटी हैं, वो सितारे जो हमारी जर्नी के एडवेंचर को ब्लॉकबस्टर बनाते हैं. कुछ राइड्स पहले ही आ चुकी हैं और कुछ आने वाली हैं. देखते रहिए… यह दिवाली और भी ख़ास होने वाली है!” जब उनसे पूछा गया कि वह हर साल इतने महंगे उपहार क्यों देते हैं तो भाटिया ने बताया, “मेरे सहयोगी मेरी दवा कंपनियों की रीढ़ हैं. उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण हमारी सफलता की नींव हैं. उनके प्रयासों को पहचानना और उन्हें प्रेरित करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

सोशल मीडिया पर भाटिया की पोस्ट वायरल हो गई है. यूजर्स उनकी इस उदारता की प्रशंसा कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, मेरी कंपनी ने दिवाली के लिए ड्राईफ्रूट्स का एक छोटा जार और 4 दीये दिए हैं.” एक अन्य ने लिखा, “आपकी टीम के मूल्यवान सदस्यों के लिए खुशी के पल और वे धन्य हैं. तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, “एमके भाटिया जी, हमने इस युग में आपके जैसा व्यक्ति नहीं देखा है, आपने एक अद्भुत काम किया है, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपको बहुत सारी खुशियां दें.”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola