Delhi Murder News: दिल्ली के तिमारपुर में नाबालिग ने एक युवक की महज इसलिए चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी क्योंकि वह ऊंची आवाज में बात कर रहा था और मांगने पर उसने माचिस नहीं दी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्यारा पहले भी कंधा टकराने पर एक युवक की हत्या कर चुका है और बीते दिनों बाल सुधार गृह से छूटकर आया है।
आरोपी चलता है गिरोह
मरने वाले युवक की पहचान अंशुल भाटी (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी का पिता जेल में हत्या के मामले में बंद है। उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। आरोपी इलाके में अपना गिरोह चलाता है और लूटपाट करता है। वह पूर्व में हत्या के मामले में पकड़ा जा चुका है।
दोस्त के घर तेहरवीं में आया था
अंशुल जगतपुर एक्सटेंशन में रहता था। वह तिमारपुर में अपने दोस्त देव के घर उसके नाना की तेहरवीं में आया था। यहां रात में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ एक ऑटो में बैठकर बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान दो नाबालिग लड़के उनके पास आए। एक नाबालिग ने अंशुल से सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगी। अंशुल ने माचिस होने से इनकार कर दिया।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
नाबालिग को अंशुल के इनकार करने का तरीका पसंद नहीं आया। उसने कहा ‘मेरे इलाके में आकर ऊंची आवाज में बात करता है।’ इसके बाद नाबालिग ने जेब से चाकू निकाला और अंशुल पर चाकू से कई वार कर अपने साथी के साथ फरार हो गया। बुरी तरह घायल अंशुल को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी दोनों नाबालिगों को सिग्नेचर ब्रिज के पास से हिरासत में लिया।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
8 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
9 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
12 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
15 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
16 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
21 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
22 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
23 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines