Swiss woman murder in Delhi Latest Updates: दिल्ली में स्विस महिला की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। जानकारी सामने आई है कि महिला ने आरोपी से शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मर्डर के बाद आरोपी ने शव फेंकने के लिए सेक्स वर्कर की कार का इस्तेमाल किया था। पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि आखिर पुलिस ने 36 साल की नीना बर्गर की हत्या की वारदात की गुत्थी को कैसा सुलझाया।
नीना का शव शुक्रवार (20 अक्टूबर) को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से बरामद किया गया था। शुक्रवार सुबह एमसीडी स्कूल की दीवार के बगल से महिला का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और एक दिन के अंदर मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने मामले में जनकपुरी के रहने वाले आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने ये भी कहा कि उन्होंने आरोपी की ओर से अपराध में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। उसने विदेशी महिला के हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। स्विस महिला की हत्या करने के बाद आरोपी गुरप्रीत ने शव को उसी कार से तिलक नगर में सड़क किनारे फेंक दिया।
सोशल मीडिया के जरिए हुई थी नीना और आरोपी की पहचान
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की नीना से मुलाकात चार साल पहले एक सोशल मीडिया नेटवर्किंग वेबसाइट पर हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इसका खुलासा किया। आरोपी ने नीना से कुछ दिनों की बातचीत के बाद उसे मिलने के बहाने स्विट्जरलैंड से भारत बुलाया।
पुलिस ने कहा कि जब नीना भारत आई तो आरोपी ने उससे मुलाकात की। इस दौरान उसने नीना के हाथ और पैर जंजीर से बांध दिए और कहा कि वो उसे 10 मिनट में सरप्राइज देगा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पीड़िता से शादी करना चाहता था, पर उसे नीना पर शक था कि उसके दूसरे पुरुषों के साथ संबंध हैं।
सेक्स वर्कर की आधार का इस्तेमाल कर कार खरीदी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने एक सेक्स वर्कर की आधार आईडी का यूज कर कार खरीदी थी। इसी कार से आरोपी ने स्विस महिला नीना के शव को तिलक नगर इलाके में फेंका था। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब सेक्स वर्कर आरोपी को मसाज देने के लिए गई थी, तब उसने धोखे से उसका आधार कार्ड ले लिया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस ने बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपी के घर तक पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जब कार खरीदी थी, तब उसने दूसरा नंबर दिया था जो अब बंद है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी निगरानी की और उसके घर तक पहुंची।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
35 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
5 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
20 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines