Delhi Car Blast: 'सामान्य नहीं था धमाका...', लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर क्या बोले पुलिस कमिश्नर?

Dalhi Police Commisionar first statement on Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने माना कि धमाका सामान्य नहीं था, लेकिन यह भी बताया कि सभी एजेंसियां, एफएसएल, एनआईए, यहां हैं… हर चीज की बेहद बारीकी से जांच की जा रही है.

satish golcha delhi police commisionar
विज्ञापन

Dalhi Police Commisionar first statement on Delhi Car Blast: ‘शाम करीब 6.52 बजे स्लो मूविंग कार में ब्लास्ट हुआ है, गाड़ी चल रही थी उसमें लोग भी थे तभी ब्लास्ट हुआ.’ यह कहना था दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा का, जो दिल्ली में लाल किले के गेट नंबर एक के पास हुए धमाके के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. किस तरह का ब्लास्ट सब जांच कर रहे है. मॉनिटर कर रहे है. काफी घायल है. घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं. स्थिति पर नजर रखी जा रही है. गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है.’. धमाके की एक जांच रिपोर्ट जल्दी मांगी गई है.

सीआईएसफ के डीजी ने दिल्ली धमाके पर क्या कहा?

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक वाहन में विस्फोट के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी भवनों और आईजीआई हवाई अड्डे सहित सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षित सभी प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और कर्मचारी तैयार हैं.

विज्ञापन

नई दिल्ली में हुई घटना के बाद हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया है. सरकार की तरफ से सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली के साथ लगते जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं. भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक स्थानों और ऐतिहासिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.

दिल्ली धमाके के बाद चांदनी चौक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उधर, हरियाणा सरकार की तरफ से जनहित में गाइडलाइन जारी की गई है। किसी भी गलत अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की गई है। साथ ही नागरिकों से कोई भी आपत्तिजनक सामान दिखने या आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ