हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जनता की आवाज नहीं दबा सकती सरकार', ‘जन नायगन’ पर बैन की कोशिश के बीच एक्टर विजय के समर्थन में आए राहुल गांधी

Rahul Gandhi Tweet: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने एक्टर विजय के समर्थन में एक ट्वीट लिखा है. उन्होंने जननायगन मूवी को लेकर एक्टर का समर्थन किया और मोदी सरकार पर निशाना साधा. मोदी सरकार पर जनता की आवाज को दबाने का आरोप लगाया. पढ़ें दिल्ली से रमन कुमार की रिपोर्ट…

विज्ञापन
राहुल गांधी ने एक्टर विजय का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाए हैं.

Rahul Gandhi Supports Actor Vijay: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी TVK चीफ विजय के समर्थन में आ गए हैं. राहुल गांधी ने तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी पर तमिल जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा फिल्म ‘जन नायगन’ को रोकने के प्रयास को तमिल संस्कृति पर हमला बताया है.

उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि मोदी जी, आप तमिल जनता की आवाज को दबाने में कभी सफल नहीं होंगे. ‘जन नायगन’ को रोकने की कोशिश तमिल संस्कृति पर सीधा हमला है. राहुल गांधी ने यह पोस्ट अपने तमिलनाडु दौरे के दौरान लिखी. गौरतलब है राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु और कर्नाटक के दौरे पर हैं और तमिलनाडु पहुंचने से पहले एक्टर विजय के समर्थन में लिखी गई पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में हलचल भी काफी तेज कर दी है.

जन नायकन को सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं

बता दें कि TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से अब तक मंज़ूरी नहीं मिली है, जिसके चलते इसकी रिलीज पर रोक लग गई है. फिल्म में राजनीतिक संदेश होने की चर्चा पहले से ही चल रही थी और अब इसे रिलीज होने से रोके जाने को विपक्ष मामले में केंद्र सरकार के सीधे राजनीतिक हस्तक्षेप के तौर पर देख रहा है.

विज्ञापन

तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत पुराने साथी

बता दें कि तमिलनाडु में फिल्म और राजनीति का रिश्ता नया नहीं है. सीएन अन्नादुरै, एमजी रामचंद्रन (MGR), जयललिताजैसे नेताओं ने अपनी फिल्मी लोकप्रियता को राजनीतिक ताकत में बदला. खासतौर पर एमजीआर ने अपनी ऑन-स्क्रीन छवि को जननेता की पहचान में बदला, जबकि जयललिता ने फिल्म और राजनीति दोनों क्षेत्रों में ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया. अब विजय के राजनीति में आने के बाद उनकी फिल्मों को भी राजनीतिक नजर से देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Thalapathy Vijay, कब बनाई थी पार्टी, अब क्यों विवादों में?

विज्ञापन

कांग्रेस नेता की विजय से मुलाकात के मायने

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती TVK प्रमुख विजय से मुलाकात कर चुके हैं. उस दौरान उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु सरकार पर भारी कर्ज है और राज्य की तुलना उत्तर प्रदेश से कर दी थी, जिसे लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई थी.प्रवीण चक्रवर्ती के इस बयान का DMK ने कड़ा विरोध किया था और मामले में बाद में पी चिदंबरम को बीच बचाव करना पड़ा था.

राहुल गांधी के ट्वीट के ये हैं राजनीतिक मायने

राहुल गांधी का समर्थन और फिल्म पर लगी रोक को लेकर उठे सवाल यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति में कुछ नया भी सकता है,क्योंकि तमिलनाडु में एक धड़ा विजय की पार्टी के साथ गठबंधन के हक में है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola