Punjab Bhawan Car Controversy: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। इस बीच राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने कोपरनिक्स मार्ग पर एक संदिग्ध गाड़ी से भारी मात्रा में नकदी और शराब बरामद की है। यह गाड़ी पंजाब भवन के पास खड़ी थी। गाड़ी पर पंजाब सरकार लिखा था। इसमें नकदी और शराब मिलने से मामला गरमा गया है। आप और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर है। बीजेपी ने वीडियो शेयर कर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
मामले में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोपरनिक्स मार्ग पर पंजाब भवन के पास पंजाब नंबर प्लेट और पंजाब सरकार लिखी एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है। तलाशी लेने पर गाड़़ी के अंदर से भारी मात्रा में नकदी, शराब की बोतलें और आप पार्टी के पर्चे बरामद हुए हैं। मामले को लेकर तिलक मार्ग थाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा
मामले को लेकर वीडियो के सामने आते ही बीजेपी ने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल द्वारा पंजाब से मंगाया गया पैसा और शराब पकड़ा गया। पंजाब से आई बड़ी शराब की खेप जब्त की गई। आज पंजाब भवन के पास काॅपरनिक्स मार्ग पर पंजाब सरकार लिखी हुई पंजाब नंबर की प्लेट वाली गाड़ी मिली। तलाशी लेने पर गाड़ी से भारी मात्रा में नकदी, कई शराब की बोतलें और आम पार्टी के पर्चे बरामद हुए हैं। केजरीवाल पैसे और शराब के दम पर चुनाव में धांधली करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः Video: दिल्ली में ‘परिवर्तन’ तय, लोगों ने बताया विधानसभा चुनाव में क्या है माहौल?
AAP ने किया पलटवार
वहीं आम आदमी पार्टी ने इस मामले में बीजेपी पर पलटवार किया है। आप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा अपनी हरकतों से बाज आए बीजेपी। पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि यह कार पंजाब सरकार की नहीं है और यह कभी भी पंजाब भवन के अंदर नहीं गई है। गाड़ी पर जो नंबर प्लेट लगी है, उसका रजिस्ट्रेशन फोर्ड कंपनी की इकोस्पोर्ट्स गाड़ी का है और उसका मालिक महाराष्ट्र का है। बीजेपी बेहद ही हास्यास्पद और झूठे आरोप लगा रही है। वह अपनी हरकतों से बाज आए।
ये भी पढ़ेंः ‘यमुना में जहर’ बयान पर बढ़ीं अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, कोर्ट ने इस तारीख को किया तलब
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
7 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
9 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
12 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
13 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines