Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह ही केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से भी महिलाओं के लिए योजना लाने की मांग की है, ताकि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाया जा सके। आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट में महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर बहनों को एक-एक हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
बजट रामराज्य से प्रेरित
उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में सरकार मुफ्त पानी, बिजली और बसों में सफर की सुविधा पहले से दी जा रही है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार के बजट में महिला सशक्तिकरण को लेकर कोई योजना नहीं होती है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वित्त मंत्री आतिशी ने रामराज्य से प्रेरित देश के आगे दिल्ली का 10वां बजट रखा। इस बजट में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग का ख्याल रखा गया था।
केंद्र सरकार फंड नहीं देती
आप प्रवक्ता ने कहा कि ये बजट ज्यादा महत्वपूर्ण इसलिए भी है, क्योंकि केंद्र सरकार, दिल्ली को संवैधानिक रूप से उसके हक का अनिवार्य फंड नहीं देती है। जबकि दिल्ली के ईमानदार और मेहनती लोग टैक्स देने के मामले में पूरे देश में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि इस साल दिल्ली के बजट में हमारे लिए दो मुख्य बिंदु रहे हैं। जिसमें एक लक्ष्य पूरा कर लिया गया है और दूसरा हम पूरा करने वाले हैं।
महिलाओं की जेब में पैसा होगा
उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 तक हमनें दिल्ली की महिलाओं में 90 फीसदी तक कुपोषण को कम किया है, जोकि बहुत बड़ी बात है। हमने यह उपलब्धि दिल्ली में आंगवाड़ी केंद्रों में काम करने वाली 10800 महिलाओं की मदद से हासिल की है। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अब “केजरी- नॉमिक्स” के तहत हमने महिलाओं का असल मायनों में सशक्तिकरण करने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान राशि की महत्वपूर्ण घोषणा की है। जिसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी दिल्ली की हर महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह देंगे। जब महिलाओं की जेब में पैसा होगा तो उनमें आत्मविश्वास पैदा होगा।
संबंधित खबरें
वर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
40 mins ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 hr agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
4 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
7 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
17 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
20 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines