दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। मुस्तफाबाद इलाके में एक 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से 11 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने सभी 11 शव बरामद कर लिए। साथ ही गंभीर रूप से घायल 5 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर वीडियो सामने आए हैं।
दिल्ली पुलिस ने मुस्तफाबाद हादसे में मरने वालों और घायलों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के मुताबिक, इस दुर्घटना में बिल्डिंग के मालिक तहसीन की जान चली गई, जिसकी उम्र 60 साल थी। इस घटना में मरने वाले 11 में से 8 लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों में 3 महिलाएं और 4 बच्चे भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के 110 अस्पतालों को रेखा गुप्ता सरकार का नोटिस, दिया ये आदेश
मलबे में दबने से 11 की मौत
बिल्डिंग के मलबे में दबने और चोट लगने की वजह से 11 लोगों की मौत हुई। घायलों में से 6 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए, जबकि 5 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। मलबे के नीचे बचे हुए लोगों की तलाश के लिए घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
पिछले हफ्ते भी हुआ था हादसा
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य एजेंसियां मुस्तफाबाद इलाके में खोज और बचाव अभियान चला रही हैं, जहां एक इमारत ढह गई थी। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह भी एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक शख्स की मौत हो गई थी। धूल भरी आंधी चलने से मधु विहार पुलिस स्टेशन के पास निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढह गई थी।
यह भी पढ़ें : हर्षिता केजरीवाल कौन? पूर्व सीएम की बेटी और IIT से ग्रेजुएट, जिनकी सगाई में जमकर नाचे भगवंत मान
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
4 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
8 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
8 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines