Monsoon in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर आईएमडी का बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को एनसीआर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से हवाएं दिल्ली-एनसीआर की ओर आ रही हैं, ऐसे में आज शाम, कल और परसों भी हल्की बारिश होने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का असर
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश के अनुसार इसके बाद बारिश की गतिविधियां खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि उसके बाद मौसम सुहावना हो जाएगा। उनका कहना था कि आने वाले 1 या 2 दिनों में हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ जिलों कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 1 हजार रुपये! AAP के मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया अपडेट
तीन दिन छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में अगले तीन दिन अलग-अलग जिलों में दिन के समय बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा अलग-अलग जगह हल्की बारिश होगी।
मौसम विभाग ने जारी किया यूपी में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर के अलावा यूपी के कई हिस्सों में कुछ दिन बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। यहां चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह है कि वह बारिश का अपडेट देखकर घर से निकलें। इसके अलावा अगले तीन से चार दिन उत्तर कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य, पूर्व और उत्तरपूर्व भारत में तेज बारिश और हवाएं चलेंगी।
ये भी पढ़ें: अधजला शव, पेड़ पर लटका बैग, शराब की बोलतें…दीपक मीणा कौन? दिल्ली में UPSC के छात्र की मौत से बवाल
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
3 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
3 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
18 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
19 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
21 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
23 hrs agoजंतर-मंतर प्रोटेस्ट में यौन शोषण की जांच करेगी CBI, 3 पत्रकारों के आरोप
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines