मनीष सिसोदिया की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी, दिया एप्लिकेशन, कहा-पत्नी की तबीयत खराब, बैंक अकाउंट से नहीं निकाल पा रहे पैसे
Edited By Deepak Dwivedi

Edited By Deepak Dwivedi

नई दिल्ली: आबकारी नीति घोटाला ममालें में आज दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सिसोदिया समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया की तरफ से कोर्ट में एप्लिकेशन मूव किया।
एप्लिकेशन में कहा गया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है ऐसे में उनके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है वहीं घर खर्च के लिए भी पैसे की जरूरत है लेकिन ED द्वारा उनका बैंक अकाउंट फ्रिज किए जाने की वजह से वो बैंक अकाउंट से पैसे नहीं निकाल पाने की वजह से पत्नी के इलाज और घर खर्च के लिए पैसे नहीं दे पाने में असमर्थ है ऐसे में कोर्ट से विनती की गई की इस मामले में संज्ञान लिया जाए। कोर्ट की तरफ से उनके एप्लिकेशन का संज्ञान लेते हुए ED को नोटिस कोर्ट की तरफ से दिया गया है जिसपर 4 अगस्त को सुनवाई दोपहर 2 बजे होगी। अब ऐसे में ED को जवाब देना होगा कि वह मनीष कि एप्लिकेशन पर क्या जवाब कोर्ट को देती है और क्या बैंक अकाउंट डीफ्रिज करने का विरोध करती है या नहीं।
वहीं सीबीआई मामले में कोर्ट ने मनीष की कस्टडी 22 अगस्त तक बढ़ा दी है। गौरतलब है की निचली अदलात के फैसले के खिलाफ जमान खारिज किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने पहले हाईकोर्ट का रुख किया था लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज वहां भी कर दी थी ।कोर्ट ने पिछली सुनवाई में उन्हें 31 जुलाई के लिए व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पैशी की अर्जी दी थी मनीष सिसोदिया की सुरक्षा कारणों को देखते हुए जबकि सिसोदिया के वकील ने फिजिकल पेशी की मांग की थी।
इससे पहले 3 जुलाई को आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में निचली अदालत के निर्णय को बरकरार रखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की तबीयत लगातार बिगड़ रही है. तबीयत का हवाला देते हुए सिसोदिया ने जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया. इसके बाद उन्हें पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई थी. उनकी पत्नी ऑटोइम्यून डिस्ऑर्डर से पीड़ित हैं. कुछ दिन पहले ही तबीतय खराब होने के बाद सीमा सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मनीष सिसोदिया इस समय दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मामले में जेल में हैं। सिसोदिया की फरवरी में गिरफ्तारी हुई थी। सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया था। सीबीआई ने कहा है कि सिसोदिया ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने दो मोबाइल फोन नष्ट कर दिए थे। सबसे पहले जुलाई 2022 में इसका इस्तेमाल किया था और सिसोदिया ने अधिकारियों पर दबाव बनाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: