दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है.एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने एक महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 1.25 करोड़ रुपये की हेरोइन स्मैक बरामद की है.
डीसीपी आउटर नॉर्थ ने जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरेला इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है. इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई. टीम ने 30 अप्रैल 2024 को नरेला के सेक्टर-A6 में एक ठिकाने पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान पिंकी नाम की एक महिला को पकड़ा. जब पुलिस ने तलाशी ली, तो महिला के पास से 179 ग्राम हाई क्वालिटी हेरोइन मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है. दिल्ली पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी पिंकी 23 साल की है और उसके पति का नाम इमरान है. पिंकी नरेला की रहने वाली है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में नरेला थाने में NDPS एक्ट की धारा 21/25 के तहत केस दर्ज किया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह ड्रग्स कहाँ से लाया गया था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें;Namo Yamuna Cruise : दिल्ली यमुना में इसी महीने से चलेगा क्रूज, जानें कितना होगा किराया?
इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 नंबर पर दें. दिल्ली पुलिस ने मकान मालिकों को भी सलाह दी है कि वे अपने किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ताकि उनकी संपत्तियों का गलत इस्तेमाल न हो सके.
यह भी पढ़ें;PAN Card Rule Change: 1 मई से बदल गए PAN कार्ड के नियम, लापरवाही पड़ेगी भारी
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा सुधरी, 280 से 266 पहुंचा AQI; फिर भी स्थिति चिंताजनक क्यों?
38 mins agoदिल्ली में लगेंगी 1 लाख स्मार्ट LED स्ट्रीट लाइटें
2 hrs agoदिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
13 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
14 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
17 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
18 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
19 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
21 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines