Namo Yamuna Cruise : दिल्ली यमुना में इसी महीने से चलेगा क्रूज, जानें कितना होगा किराया?

Namo Yamuna Cruise: मुंबई-गोवा की तर्ज पर दिल्लीवासी इसी महीने से क्रूज सेवा का आनंद ले सकेंगे. भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से दिल्ली की यमुना नदी में इसी महीने 'नमो यमुना' क्रूज की शुरुआत की जा रही है. 'नमो यमुना' क्रूज सेवा की किराया लिस्ट भी सामने आ गई है.

Namo Yamuna Cruise starts, delhi Namo Yamuna Cruise, Sonia Vihar Namo Yamuna Cruise, Namo Yamuna Cruise Jagatpuri, Yamuna cruise service, Delhi government, Wazirabad Barrage, Namo Yamuna Cruise ticket rates
1 / 5

Namo Yamuna Cruise: दिल्ली यमुना में 5 किलोमीटर के दायरे में 'नमो यमुना' क्रूज सेवा की शुरुआत मई महीने के अंत तक होगी. गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि बोट तैयार है और किराया भी तय कर लिया गया है. जानें, क्रूज सेवा से जुड़े अपडेट्स

विज्ञापन

पहले 20 फरवरी से होनी थी शुरुआत

पहले 20 फरवरी से होनी थी शुरुआत2 / 5

दिल्ली यमुना में क्रूज की शुरुआत पहले भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर 20 फरवरी को ही होनी थी, लेकिन कुछ काम अधूरे होने की वजह से लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया था, अब रेखा गुप्ता सरकार जल्द इस सेवा को शुरू करना चाहती है, इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

विज्ञापन

सोनिया विहार स्पोर्ट्स क्लब में रखी है बोट

सोनिया विहार स्पोर्ट्स क्लब में रखी है बोट3 / 5

दिल्ली सरकार के अधिकारी के मुताबिक, 'नमो यमुना' क्रूज सेवा में प्रयोग होने वाली बोट तैयार है और अभी सोनिया विहार स्पोर्ट्स क्लब में रखी गई है. उसे सफेद और नीले रंग से रंगाने के बाद उसपर नमो भारत' लिखा है. बोट को सफेद कपड़े से ढंका गया है. इसी महीने उसके उद्घाटन पर अंतिम फैसला हो जाएगा.

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने दिया अपडेट

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने दिया अपडेट4 / 5

यमुना में क्रूज की शुरुआत को लेकर दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने भी हिंदुस्तान टाइम्स को अपडेट दिया. मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक, केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस सेवा के उद्घाटन पर फैसला लिया जाएगा. सोनिया विहार और जगतपुरी के बीच 5 किलोमीटर के सफर के लिए एक घंटे की राइड होगी.

विज्ञापन

कितना हो सकता है यमुना क्रूज का किराया

कितना हो सकता है यमुना क्रूज का किराया5 / 5

सोनिया विहार और जगतपुरी में वेटिंग एरिया और टिकट काउंटर विकसित किया गया है. प्रति व्यक्ति किराया करीब 500 रुपए तय किया गया है. सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक वाटर स्पोर्ट्स पर भी सरकार विचार कर रही है. वजीराबाद में पानी के अच्छे स्तर को देखते हुए इस जगह का चुनाव किया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन