दिल्ली में आज 5 घंटे बंद रहेंगी सड़कें, स्टेडियम में कैसे मिलेगी एंट्री और कहां करेंगे पार्किंग? पढ़ें ये ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी के प्रोग्राम को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सख्ती से पालन करने का निर्देश लोगों को दिया गया है. एडवाइजरी में बताया गया है कि कितने समय के लिए आज कौन-सी सड़कें बंद रहेंगी? लोगों को स्टेडियम में एंट्री कैसे मिलेगी और पार्किंग कहां पर होगी?

delhi traffic advisory

लियोनल मेस्सी के प्रोग्राम को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.

विज्ञापन

Delhi Police Traffic Advisory: स्टार फुटबॉलर लियोनल मेस्सी आज दिल्ली में होंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे. ऐसे में अपने चहेते फुटबॉलर को देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है, जिसे देखते दिल्ली प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करके स्टेडियम तक आने वाले कई रास्ते भी बंद कर दिए हैं, ताकि इलाके में VIP मेहमानों के वाहनों की आवाजाही आसानी से हो.

करीब 5 घंटे लागू रहेगी एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक एडवाइजरी लागू रहेगी, जिसका लोगों को सख्ती से पालन करने का निर्देश है. वहीं बहादुरशाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा. दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसिफ अली रोड की ओर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी. साथ ही इन दोनों सड़कों पर लोगों को वाहनों की स्पीड स्लो रखनी होगी, जिसे चलते थोड़ा जाम होगा तो सहयोग करें.

विज्ञापन

आज इन रास्तों पर जाने से बचें लोग

एडवाइजारी के अनुसार, आज दिल्ली के लोगों JLN मार्ग, आसिफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग पर जाने से बचें, क्योंकि जाम मिल सकता है. राजघाट से दिल्ली गेट होते हुए कमला मार्केट की तरफ न जाएं. तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक न जाएं. दिल्ली गेट से ITO और रामचरण अग्रवाल चौक तक भी न जाएं.

इन रास्तों से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

एडवाइजरी के अनुसार, अरुणी जेटली स्टेडियम फिरोज शाह कोटला मैदान में बहादुरशाह जफर मार्ग पर एक से 8 तक सभी गेटों से एंट्री मिलेगी. JLN मार्ग पर अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास बने 10 से 15 नंबर गेट से एंट्री मिलेगी. बहादुरशाह जफर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बने 16 से 18 नंबर गेट से एंट्री मिलेगी.

कहां मिलेगी पार्किंग और कहां नहीं?

एडवाइजरी के अनुसार, बहादुरशाह जफर मार्ग, JLN मार्ग और राजघाट से IP फ्लाईओवर तक रिंग रोड पर पार्किंग बैन रहेगी, अगर गाड़ी पार्क मिली तो टो कर ली जाएगी. ऐप बेस्ड टैक्सी के लिए पिक-ड्रॉप की सर्विस MA मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-2 और राजघाट चौक पर रहेगी.

विज्ञापन

माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त पार्किंग मिलेगी. स्टेडियम के पास लेबल लगे वाहनों को पार्किंग मिलेगी, बाकी के लिए प्रतिबंधित रहेगी. इसलिए गाड़ी पर लेबल साफ-साफ नजर आना चाहिए. लेबल वाली पार्किंग के लिए शहीदी पार्क के पास BSZ मार्ग पर विक्रम नगर कट से एंट्री करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ