केजरीवाल ने BJP के संकल्प पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा, पूछा- 'क्या रेवड़ी से PM सहमत'

Delhi Assembly Elections 2025: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के संकल्प पत्र को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पीएम मोदी आगे आकर कहे कि फ्री सुविधाएं भगवान का प्रसाद हैं। उन्होंने संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया।

BJP manifesto 2025 Kejriwal response

BJP manifesto 2025 Kejriwal response

विज्ञापन

BJP manifesto 2025 Kejriwal response: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज बीजेपी ने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया। भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा बीजेपी का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। उसमें एक भी लाइन में यह नहीं था वे दिल्ली की कानून-व्यवस्था को कैसे सुधारेंगे?

इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा बीजेपी के संकल्प पत्र में एक लाइन थी कि केजरीवाल जो काम कर रहे हैं, उससे सीखकर हम भी काम करेंगे। अगर केजरीवाल से सीखकर करना है तो हम कर रहे हैं। जब उन्हें पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली है, तो कम से कम वे घोषणाएं तो बड़ी करते।

विज्ञापन

फ्री सुविधाएं भगवान का प्रसाद

आप के संयोजक ने कहा आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि वे भी केजरीवाल की तरह फ्री की रेवड़ी देंगे। प्रधानमंत्री को आगे आकर साफ कहना चाहिए वे इससे सहमत हैं। उन्हें कहना चाहिए जो मोदी जी ने पहले कहा था, वो गलत था। पीएम मोदी अब तक कहते रहे हैं कि मुफ्तखोरी अच्छी नहीं है। अब उन्हें कहना चाहिए कि वे गलत थे, केजरीवाल सही थे। पीएम को कहना चाहिए कि फ्री सुविधाएं देश के लिए गलत नहीं हैं। ये तो भगवान का प्रसाद हैं। बता दें कि प्रदेश में चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, वहीं नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ