महिलाओं को 2500 महीना, 5 रुपये में खाना, फ्री सिलेंडर, दिल्ली चुनाव के लिए BJP के बड़े ऐलान

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने आज संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया। संकल्प पत्र जारी करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम आप सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे।

BJP Delhi Election Manifesto 2025

BJP Delhi Election Manifesto 2025

BJP Delhi Election Manifesto 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया है। बीजेपी का संकल्प पत्र पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। नड्डा ने ऐलान करते हुए कहा हमारी सरकार आने पर दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा दिवाली और होली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा।

आइये जानते हैं बीजेपी के संकल्प पत्र की बड़ी बातें-

1. हर महीने महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये दिए जाएंगे।

2. होली और दिवाली पर सिलेंडर फ्री दिया जाएगा।

3. सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

4. गर्भपती महिलाओं को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे।

5. गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रीशन किट दिए जाएंगे।

6. पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

7. दिल्ली में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना लागू होगी।

8. झुग्गियों में 5 रुपये में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

9. बुजुर्गों को 3 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी।

सकंल्प पत्र जारी करने से पहले बीजेपी अध्यक्ष ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने पाॅलिटिकल कल्चर बदल दिया है। आज से पहले मैनिफेस्टो आते थे, लेकिन पार्टियां भूल जाती थीं। अब घोषणा पत्र संकल्प पत्र में तब्दील हो गया है। हमारा वादा निभाने का रिकाॅर्ड अव्वल रहा है। यह विकसित दिल्ली की नींव का संकल्प पत्र है। दिल्ली की गारंटी योजनाएं जारी रहेंगी। हमारी सरकार के शासनकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। दिल्ली में जो जनकल्याण योजनाएं चल रही है, वे बीजेपी की सरकार आने के बाद भी जारी रहेगी।

आप के किये ये बड़े वादे

बता दें कि अब तक आप भी कई बड़े वादे कर चुके हैं। संजीवनी योजना के तहत 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को प्राइवेट और सरकारी हाॅस्पिटल में इलाज फ्री होगा। पुजारी ग्रंथी योजना के तहत हर महीने 18000 रुपये दिए जाएंगे। महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे।

कांग्रेस ने दी ये गारंटियां

इसके अलावा कांग्रेस ने भी 5 गारंटियों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने मंहगाई मुक्ति योजना के तहत फ्री राशन किट, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है। इसके अलावा हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये, जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख का फ्री इलाज कराया जाएगा। वहीं उड़ान योजना के तहत 8500 रुपये हर महीने अप्रेंटिसशिप देने का वादा भी किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ