---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली में ISI नेटवर्क का खुलासा, 7 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े तार

स्पेशल सेल द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी सातों आरोपी पाकिस्तान में शरण लिए बैठे कुख्यात हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके करीबी सहयोगी अजमल गुज्जर के सीधे संपर्क में थे.

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस गैंग के सात संदिग्ध गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जो देश और राजधानी दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश पर काम कर रहे थे. जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार सीधे तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और वहां बैठे हैंडलर्स से जुड़े हुए थे.

पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही थी साजिश

स्पेशल सेल द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी सातों आरोपी पाकिस्तान में शरण लिए बैठे कुख्यात हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके करीबी सहयोगी अजमल गुज्जर के सीधे संपर्क में थे. ये आरोपी पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अन्य हिस्सों में किसी बड़ी आतंकी वारदात या टारगेट किलिंग को अंजाम देने की फिराक में थे. समय रहते स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों को दबोचकर एक बड़े खतरे को टाल दिया है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Jam Alert: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, सफर से पहले जान लें ये जरूरी Traffic Advisory

आतंकी गतिविधियों की फंडिंग

पूछताछ और शुरुआती तफ्तीश में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि यह गैंग सीमा पार से होने वाली हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी का एक मुख्य जरिया था. पाकिस्तानी हैंडलर्स के जरिए अवैध हथियारों, गोला-बारूद और हेरोइन जैसी नशीली दवाओं की खेप को भारत में दाखिल कराया जाता था. इस नेटवर्क के गुर्गे इन हथियारों और ड्रग्स को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अपराधियों और राष्ट्रविरोधी तत्वों तक सप्लाई करते थे. इस तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों की फंडिंग के लिए किए जाने की आशंका है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद जाने वाले अगले 3 दिन संभलकर करें इस रूट से यात्रा!

First published on: Jun 16, 2026 08:05 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला (Akarsh Shukla) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वो News 24 Digital टीम को शिफ्ट हेड के तौर पर लीड कर रहे हैं। आकर्ष शुक्ला की विशेषज्ञता प्रिंट, डिजिटल मीडिया (वेबसाइट) और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से खबरों को सजीव और प्रभावी रूप में पेश करने में है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ आकर्ष को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग और खेल जगत की खबरों का भी बखूबी ज्ञान है। आकर्ष शुक्ला, पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज और जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम मानते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola