सत्य निकेतन हादसा: PG के साथ वाली खतरनाक इमारत कल होगी ध्वस्त, CM रेखा गुप्ता बोलीं-पीड़ितों का इलाज मुफ्त

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला पीजी ढहने से 7 लोगों की मौत के बाद बड़ा एक्शन हुआ है. सीएम रेखा गुप्ता ने घायलों से मुलाकात कर मुफ्त इलाज और आर्थिक मदद का भरोसा दिया है. वहीं, हादसे वाली जगह के पास स्थित जर्जर इमारत को बुधवार को गिराया जाएगा.

Satya Niketan building collapse, Delhi CM Rekha Gupta, Delhi PG accident, MCD official suspended, Hariram Gupta arrested

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात की। Photo: ANI

विज्ञापन

साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन इलाके में छात्रों के पेइंग गेस्ट (PG) वाली 50 साल पुरानी 5 मंजिला इमारत गिरने से दिल्ली दहल गई है. घटनास्थल का जायजा लेने और एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मिलने पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त कदम उठाने की बात कही है. सीएम ने एलान किया कि ढहे हुए पीजी के ठीक बगल में मौजूद इमारत बेहद जर्जर और खतरनाक हो चुकी है. इसे ‘अनसेफ’ घोषित कर दिया गया है और बुधवार को इसे पूरी तरह ढहा दिया जाएगा. इस दर्दनाक हादसे में 5 छात्रों और 2 मजदूरों समेत कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया. इन 7 मृतकों में दो मजदूर भी शामिल थे.

इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य व चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया.उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की हालत अब स्थिर है, हालांकि उसके पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावितों में पांच छात्र भी शामिल थे. इनमें से दो छात्र अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें आज ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी. इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को सरकार की तरफ से पूरी आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया है, वे शवों को लेकर दिल्ली से रवाना हो चुके हैं और प्रशासन ने इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे किए थे. दिल्ली सरकार लगातार सभी परिवारों के संपर्क में है और दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है.

पीजी मालिक समेत 3 गिरफ्तार, 5 अधिकारी सस्पेंड

हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 81 वर्षीय पीजी मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया. इसके साथ ही उसकी पत्नी उर्मिला गुप्ता (75) और बेटे महेश गुप्ता (52) को भी हिरासत में लिया गया है. कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर निगम (MCD) ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश गुप्ता सहित पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट में 10 सितंबर को सुनवाई

इस मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने को कहा है. वहीं, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जहां 10 सितंबर को सुनवाई हो सकती है. पुलिस ने घटनास्थल पर नेटवर्क जैमर लगाए जाने की अफवाहों का भी खंडन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ