क्या BRICS समिट के दौरान आपको दिल्ली में करना है ट्रैवल? घर से निकलने से पहले जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान

दिल्ली में 11 से 13 सितंबर के बीच BRICS सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसके चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है

Delhi Traffic Advisory

दिल्ली में BRICS को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी (Photo: AI)

देश की राजधानी दिल्ली में 12 से 13 सितंबर के बीच BRICS सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसके चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. कई जगहों पर रूट्स डायवर्ट किए गए हैं और पाबंदियां भी लगाई गई हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि दिल्ली में कहीं भी ट्रैवल करने से पहले पूरी प्लानिंग करें और एक्सट्रा टाइम लेकर ही घर से निकलें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सहूलियत के लिए एडवाइजरी भी जारी की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सड़कों पर जाने से बचें?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में उन सड़कों की जानकारी दी है, जहां गाड़ियों की आवाजाही पर कई तरह की पाबंदियां रहेंगी. अगर किसी को रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पहुंचना है, तो एडवाइजरी के जरिए डायवर्जन पॉइंट, वैकल्पिक रास्तों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के बारे में जान सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि वो असुविधा से बचने के लिए उनके निर्देशों का पालन करें. साथ ही ये भी कहा कि ट्रैवल करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें. समिट के दौरान जिन सड़कों पर असर पड़ेगा, वो हैं- मथुरा रोड- सुब्रमण्यम भारती मार्ग/शांति पथ टी-पॉइंट से लोधी रोड फ्लाईओवर तक
तीस जनवरी मार्ग
जनपथ
सत्य मार्ग
पृथ्वी राज रोड
फ़िरोज़ शाह रोड
अशोक रोड
तुगलक रोड
नीला गुंबद
पंचशील मार्ग
सुब्रमण्यम भारती मार्ग
मदर टेरेसा क्रिसेंट
तीन मूर्ति मार्ग
अफ्रीका एवेन्यू- भीकाजी कामा प्लेस से यशवंत प्लेस
‘सी’ षट्भुज
ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग
शेरशाह सूरी मार्ग
सैन मार्टिन मार्ग
तिलक मार्ग
डॉ जाकिर हुसैन मार्ग
राजेश पायलट मार्ग
अकबर रोड
सरदार पटेल मार्ग
एपीजे अब्दुल कलाम रोड
कौटिल्य मार्ग
भगवान दास रोड
कमाल अतातुर्क मार्ग
कर्तव्य पथ
पुराना किला रोड
सफदरजंग रोड
न्याय मार्ग

रेलवे स्टेशन के लिए रूट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
रूट A: ISBT कश्मीरी गेट- बुलेवार्ड रोड- रानी झांसी मार्ग- DBG रोड- पंचकुइयां रोड- आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस
रूट B: आश्रम चौक- रिंग रोड- राज घाट- JLN मार्ग
रूट C: वंदे मातरम मार्ग- डॉ. अंबेडकर मार्ग- पंचकुइयां रोड- आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस

विज्ञापन

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

रूट A: ISBT कश्मीरी गेट- रिंग रोड- हनुमान मंदिर- SP मुखर्जी मार्ग
रूट B: आश्रम चौक – रिंग रोड – राज घाट – रिंग रोड – हनुमान मंदिर – SP मुखर्जी मार्ग
रूट C: वंदे मातरम मार्ग – डॉ. अंबेडकर मार्ग – रानी झांसी मार्ग – रानी झांसी फ्लाईओवर – बुलेवार्ड रोड – लोथियन मार्ग

विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
रूट A: AIIMS – रिंग रोड – आश्रम चौक – मथुरा रोड
रूट B: ISBT कश्मीरी गेट – रिंग रोड – राज घाट – रिंग रोड – आश्रम चौक – मथुरा रोड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ