---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Traffic Jam Alert: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, सफर से पहले जान लें ये जरूरी Traffic Advisory

Delhi Traffic News: दिल्ली में ट्रैफिक जाम को लेकर बड़ा अलर्ट ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया है. राजधानी के आजादपुर मंडी और आसपास के इलाकों में अगले एक महीने तक भारी ट्रैफिक लगने की पूरी संभावना है.

---विज्ञापन---

दिल्ली में आने-जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. राजधानी के आजादपुर मंडी और आसपास के इलाकों में अगले एक महीने तक भारी ट्रैफिक लोगों को परेशान कर सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इसकी सूचना देते हुए एडवाइजरी भी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस, की एडवाइजरी में बताया गया है कि क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए खुदाई और निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिस वजह से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो सकती है और लोगों को अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद जाने वाले अगले 3 दिन संभलकर करें इस रूट से यात्रा! दिल्ली ट्रैफिक

---विज्ञापन---

निर्माण कार्य के कारण बढ़ सकती है परेशानी

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह निर्माण कार्य 16 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक जारी रहेगा. काम रोजाना सुबह 6 बजे से शुरू किया जाएगा, जिससे जीटी करनाल रोड पर महेंद्र पार्क और आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के बीच यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मशीनों और उपकरणों की वजह से आजादपुर मंडी, आदर्श नगर, महेंद्र पार्क और मुकारबा चौक के आसपास भी ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है. खासकर पीक आवर में लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है.

यहां देखें पूरी एडवाइजरी:

इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं. मुकारबा चौक बाइपास से आजादपुर और आदर्श नगर की ओर जाने वाले वाहन चालक मुकुंदपुर की दिशा वाले रिंग रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, जहांगीरपुरी से आदर्श नगर की तरफ जाने वाले लोगों को शाह आलम बांध रोड से होकर यात्रा करने की सलाह दी गई है. इन मार्गों का इस्तेमाल करने से लोगों को अनावश्यक जाम और देरी से बचने में मदद मिल सकती है.

---विज्ञापन---

घर से निकलने से पहले जरूर चेक करे ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे आजादपुर मंडी के पास जीटी करनाल रोड और महेंद्र पार्क से आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के बीच वाले मार्ग पर जाने से बचें. साथ ही, सफर पर निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी जरूर लें. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Water Supply Update: दिल्ली के कई इलाकों में भारी जल संकट! हरियाणा से नहीं मिल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2026 06:23 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola