Delhi Police Traffic Advisory: नई दिल्ली में इंडियन नेवी हाफ मैराथन 2025 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जा रहा है। यह आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) से सुबह 5:30 बजे शुरू होगा और सुबह 9:30 बजे तक चलेगा। इस मैराथन को केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस प्रोग्राम के कारण दिल्ली के साउथ और न्यू दिल्ली रेंज में कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
जारी की गई एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस प्रोग्राम को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सुबह 4:30 बजे से 9:30 बजे तक ट्रैफिक कंट्रोल और रूट चेंज की घोषणा की गई है। हालांकि, इमरजेंसी व्हीकल की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। क्रॉस ट्रैफिक को केवल कैंडिडेट की संख्या और ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार कंट्रोल किया जाएगा।
ये हैं डाइवर्जन पॉइंट्स
मेहर चंद मार्केट सिग्नल: सेवा नगर, जोरबाग और आईएनए से आने वाले भारी वाहनों को 4th एवेन्यू रोड और सेवा नगर मार्केट रोड होते हुए औरंगजेब मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।
कोटला रेड लाइट: कोटला मुबारकपुर गुरुद्वारा, डिफेंस कॉलोनी मार्केट और एंड्रयूज गंज से आने वाले भारी वाहनों को डिफेंस कॉलोनी मार्केट रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर रेड लाइट: अगस्त क्रांति मार्ग और रिंग रोड से आने वाले भारी वाहन एम्स की ओर मूव लैंड फ्लाईओवर से डायवर्ट किए जाएंगे। वहीं, मूलचंद से एंड्रयूज गंज जाने वाले वाहन एम्स रिंग रोड पर यू-टर्न लेकर डायवर्ट किए जाएंगे।
ट्रैफिक रिस्ट्रिक्टेड एरिया
जानकारी के लिए बता दें कि सुबह 4:30 बजे से 9:30 बजे तक JLN स्टेडियम रेड लाइट से बी.पी. मार्ग तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि बी.पी. मार्ग, लोदी रोड, आर्चबिशप मार्ग और जेएलएन स्टेडियम क्षेत्र में यात्रा करने से बचें।
इन बातों का रखें खास ख्याल
यात्रा से पहले अपने रूट की योजना बनाएं ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा उपयोग करें, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे सड़क पर धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी के लिए आप दिल्ली पुलिस की वेबसाइट, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम को फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8750871493 पर कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – दिल्ली में वोटिंग से पहले राहुल-प्रियंका की रैलियां, मोदी-केजरीवाल पर ऐसे साधा निशाना
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
13 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
14 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
15 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
17 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
19 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines