दिल्ली में वोटिंग से पहले राहुल-प्रियंका की रैलियां, मोदी-केजरीवाल पर ऐसे साधा निशाना

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Rally: दिल्ली में वोटिंग से पहले कांग्रेस ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। आज राहुल और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Rally

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Rally

विज्ञापन

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार में 3 दिन शेष है। इस बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। प्रियंका ने चांदनी चौक की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा केजरीवाल ने 450 करोड़ रुपये प्रचार में लगाए। उन्होंने कहा जब इतने पैसे केजरीवाल ने खर्च किए तो मोदी जी ने तो हजारों करोड़ लगाए होंगे।

प्रियंका यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा आप लोग दिखावे और टीवी के विज्ञापन पर मत जाओ। ये लोग अपना स्वार्थ साध रहे हैं। आप देखिए कि आपके जीवन में तरक्की आई कि नहीं। सड़कें बनी की नहीं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। केंद्र और दिल्ली में हजारों पद खाली हैं। भाजपा के राज में रोजगार लगातार घट रहा है। ये लोग नेहरू जी को गाली देते हैं, लेकिन उनके पास विजन था। उनके विजन के कारण ही आज देश के हालात बांग्लादेश और श्रीलंका से अलग है।

विज्ञापन

देश का पैसा अरबपतियों को देना है- राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी ने दिल्ली के सदर बाजार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के बजट का लक्ष्य 25 लोगों को लाभ पहुंचाना है। वे आपको थोड़ा देंगे और थोड़ा टैक्स माफ करेंगे। आज के बजट का लक्ष्य यह है कि देश का पैसा 20-25 अरबपतियों को देना है। राहुल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भारत में पिछड़ा वर्ग के 50 प्रतिशत लोग है, 15 प्रतिशत दलित और 8 प्रतिशत आदिवासी हैं। आज निजी हाॅस्पिटलों, काॅलेजों, बड़ी कंपनियों के मालिकों और जजों की लिस्ट निकालें। लिस्ट में पिछड़ा, दलित, आदिवासी और सामान्य वर्ग से बहुत कम लोग हैं। इनमें चुने हुए लोग, मोदी जी के मित्र हैं।

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव प्रचार में 3 दिन बचे हैं। ऐसे में तीनों ही दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ