हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फ्लाइट में यात्रियों को कितने दिए जाएं 'पेग', सरकार ने बताया

How much alcohol serve in flight: डीजीसीए ने कोर्ट में कहा कि इस तरह के अभ्रद व्यवहार से निपटने के लिए नियम होते हैं। नियमों के अनुसार किसी यात्री को कितनी शराब परोसी जाए जिससे वह अनियंत्रित न हो, विमान में कोई अभ्रद व्यवहार न करे ये एयरलाइन के विवेक पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया जुर्माना।

How much alcohol serve in flight: फ्लाइट में एक यात्री को कितने ML शराब परोसी जाए, इस बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है। दरअसल, 2022 में एयर इंडिया की दो अलग-अलग उड़ानों में नशे में यात्रियों ने कथित तौर दूसरे यात्रियों पर पेशाब कर दिया था। इन घटनाओं के बाद एक महिला (मामले में पीड़िता) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में ऐसे मामलों को रोकने के लिए डीजीसीए से एसओपी बनाने और सख्त निर्देश जारी करने का आग्रह किया था। अदालत ने पिछली सुनवाई पर डीजीसीए से इस बारे में जवाब मांगा था।

शराब परोसने को लेकर ये है नियम

हाल ही में डीजीसीए ने इस मामले में शीर्ष अदालत में अपना जबाब दाखिल किया है। डीजीसीए ने कोर्ट कहा कि इस तरह के अभ्रद व्यवहार से निपटने के लिए एविएशन रिक्वायरमेंट्स (सीएआर) होती है। जिसमें विमान में शराब परोसने की सीमा के बारे में स्पष्ट बताया गया है। डीजीसीए के अनुसार नियमों के अनुसार किसी यात्री को कितनी शराब परोसी जाए जिससे वह अनियंत्रित न हो, विमान में कोई अभ्रद व्यवहार न करे ये एयरलाइन और मौके पर एयरलाइन के क्रू मेंबर्स के विवेक पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में दिए गए तर्क

अदालत में पेश याचिका में कहा गया था कि एयर इंडिया की उड़ान में पेशाब करने के मामले में क्रू मेंबर्स ने असंवेदनशीलता बरती। याची का आरोप था कि क्रू मेंबर्स ने इस मामले से निपटाने में लापरवाही बरती थी। जिससे उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचा है। बता दें याची विमान में पेशाब करने के एक मामले में पीड़िता है। याची का आरोप था कि क्रू मेंबर्स ने आरोपी को ज्यादा शराब परोसी। घटना होने पर उन पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया। इसके अलावा वे घटना की सूचना पुलिस को देने संबंधी अपने कर्तव्य में भी विफल रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BJP से डर कर छोड़ी पार्टी, आप विधायक के इस्तीफे पर क्या बोले संजय सिंह?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola